यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी कर करता रहा शारीरिक शोषण, मन भरा तो दूसरी शादी की तैयारी में था पति
लुधियाना निवासी महिला ने अपने पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसका पति अब ...और पढ़ें

जेएनएन, अमृतसर। लुधियाना के अमरपुर इलाके में रहने वाली महिला ने अपने कथित पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि लखविंदर काफी समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके बाद उसने उसससे शादी कर ली। जब पति का उससे मन भर गया तो वह एक और शादी रचाने लगा। उसे इसकी भनक लगी तो उसने पुलिस में शिकायत दी, पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। सीपी ने मामले की जांच के आदेश एसीपी वेस्ट विशालजीत सिंह को दिए।
महिला ने बताया कि 5 जुलाई 2015 को वह लुधियाना के पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाने के बारे में पूछने गई थी। वहां उसकी मुलाकात नारायणगढ़ निवासी लखविंदर शर्मा के साथ हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लखविंदर ने मोहाली के एक मंदिर में उसके साथ शादी रचाई और उसे वहीं किराये के मकान में रखा। वहां लखविंदर ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई।
यह भी पढ़ेंः दादा ने किया रिश्ते को दागदार, बहू और नाबालिग पाेती से करता था दुष्कर्म
जब लखविंदर को पता चला तो वह उसे मोहाली स्थित एक अस्पताल में ले गया और उससे झूठ बोलकर 28 फरवरी 2017 को उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि लखविंदर छेहरटा में किसी लड़की के साथ शादी रचा रहा है। शादी की तारीख 29 सितंबर थी। इसके बारे में पता चलते ही वह 28 सितंबर को छेहरटा पुलिस स्टेशन पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी किसी तरह से सहायता नहीं की।
यह भी पढ़ेंः युवती नाबालिग लड़के को ले गई अपने साथ, फिर जबरन बनाया संबंध
इस संबंधी छेहरटा थाने के एसएचओ के लखविंदर सिंह कलेर ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगे। वहीं, लखविंदर शर्मा का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी शादी 29 सितंबर की रात को हुई है। इसके पहले उनकी शादी कहीं नहीं हुई।
