Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेसहारा गोवंश को लंपी स्किन बीमारी से बचाने के लिए बनाया अस्पताल

    पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए गो रक्षा समिति की ओर से अस्पताल बनाया गया है।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:35 PM (IST)
    Hero Image
    बेसहारा गोवंश को लंपी स्किन बीमारी से बचाने के लिए बनाया अस्पताल

    संस, अमृतसर: पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए गो रक्षा समिति की ओर से अस्पताल बनाया गया है। करीब पांच दिन पहले इस अस्पताल की शुरुआत की गई है। यहां पर बेसहारा पशुओं का उपचार किया जाएगा। इस समय अस्पताल में 13 पशु उपचाराधीन हैं। इस अस्पताल में एक समय में 50 पशुधन का उपचार हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गो रक्षा समिति ने सभी पशुधन प्रेमियों से सहयोग देने की अपील की है। गो रक्षा समिति के अनुसार, उन्होंने लंपी स्किन बीमारी को लेकर सरकार से पहले ही कदम उठाने को कहा था। इससे पशु पालकों तथा गोशाला प्रबंधकों में डर बना हुआ था। ऐसी स्थिति को देखते हुए गो रक्षा समिति ने खुद अस्पताल बनाने में पहल की है। प्रदेश में किसी संस्था द्वारा पशुओं के लिए बनाया गया यह प्रथम अस्पताल है।

    इसके अलावा सड़कों पर कई बेसहारा पशु इस बीमारी की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। जब समिति के सदस्यों को पता चलता है, तो वह खुद इन बेसहारा पशुधन को अस्पताल में ले जाने का कार्य करते हैं। इसके लिए समिति के सदस्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। डाक्टरों, एंबुलेंस का विशेष प्रबंध, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया

    समिति ने अस्पताल में डाक्टरों का विशेष प्रबंध किया है। एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। दो एंबुलेंस इस कार्य के लिए लगाई गई हैं। जहां भी बेसहारा पशु इस बीमारी की चपेट में होता है उसे अस्पताल में लाकर उपचार किया जाता है। प्रांत के अधिकारी विनय वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय गो वंश रक्षा रक्षण संव‌र्द्धन परिषद के मार्गदर्शन तथा गो रक्षा समिति के सहयोग से एक अस्थायी चिकित्सालय का निर्माण मुलेचक गांव में किया गया है। यह केवल बेसहारा गोवंश के लिए रहेगा।