भाजपा- अकाली दल गठजोड़: अमृतसर-जालंधर में हुई अरदास, प्रदेश में शांति और भाईचारे को बताया सबसे बड़ी जरूरत
अमृतसर स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में पंजाब की चढ़दी कला, खुशहाली और अकाली-भाजपा गठबंधन की मजबूती के लिए अरदास की गई। इस दौरान तरुण चुग समेत कई नेता मौजूद रहे।

अमृतसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में अरदास करते हुए तरुण चुग, सतपाल शर्मा, जम्मू से विधायक बलवंत मनकोटिया व डाॅ. देवेंद्र मनियाल, जम्मू कश्मीर भाजपा से महासचिव गोपाल महाजन। फोटो- राघव शिकारपुरिया
HighLights
भाजपा-अकाली दल गठबंधन के बाद अमृतसर-जालंधर में हुई अरदास।
पंजाब की खुशहाली, शांति और नशा मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई।
तरुण चुग ने गठबंधन को पंजाब के विकास के लिए जरूरी बताया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर/जालंधर। पंजाब में भाजपा और अकाली दल में गठजोड़ की घोषणा के बाद अमृतसर में गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में पंजाब की चढ़दी कला, खुशहाली और दोनों दलों के बीच गठबंधन की मजबूती के लिए अरदास की गई। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग विशेष रूप से शामिल हुए।
तरुण चुग ने भाजपा और अकाली दल के बीच हुए गठजोड़ का स्वागत किया। उन्होंने इस गठजोड़ को पंजाब की तरक्की के अलावा नशा मुक्त के सपने को साकार करने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने गृहमंत्री के वादे को दोहराया और कहा कि अमित शाह 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने की घोषणा कर चुके हैं। ये गठजोड़ उसी की तरफ बढ़ा कदम है।
यह भी पढ़ें- 'अकाली दल से होगा सीएम चेहरा', पंजाब में BJP-SAD गठबंधन के बाद अमित शाह का बड़ा एलान

जालंधर में अकाली दल और भाजपा के नेता गठजोड़ के बाद अरदास करते हुए।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: भाजपा-अकाली दल साथ आए, 8 दिसंबर की मोगा रैली में दिखेगी NDA की ताकत
पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सीए सतपाल शर्मा, जम्मू से विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, डा. देवेंद्र कुमार मनियाल और जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव गोपाल महाजन भी मौजूद रहे।
इस मौके पर तरुण चुग ने पंजाब की खुशहाली, शांति और विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और शहीदों की धरती है। प्रदेश की तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।