विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्कार्ट सर्विस से चल रहा देह व्‍यापार, आॅन डिमांड हाेटलों में भेजते थे लड़कियां

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 11 Jan 2018 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 08:46 AM (IST)

अमृतसर में देह व्‍यापार का हाई प्रोफाइल मामला पकड़ा गया था। बड़े होटलों में ऑन डिमांड लड़कियाें पहुंचाने के लिए इस्कार्ट सर्विस चलाई जा रही थी।

इस्कार्ट सर्विस से चल रहा देह व्‍यापार, आॅन डिमांड हाेटलों में भेजते थे लड़कियां
इस्कार्ट सर्विस से चल रहा देह व्‍यापार, आॅन डिमांड हाेटलों में भेजते थे लड़कियां

जेएनएन, अमृतसर। शहर सहित पंजाब के कई शहरों और दिल्‍ली व जम्‍मू में हाई फाई तरीके से देह व्‍यापार को धंधा चलाया जा रहा था। इसके तहत लड़कियाें को ऑन डिमांड हाेटलों तक पहुंचाने के लिए एस्कार्ट सर्विस चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने यहां एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया जम्‍मू का युवक अपने साथ के साथ युवती को होटल में पहुंचाने आया था। यह नेटवर्क एकम उर्फ प्रिंस कुमार उर्फ सन्नी नाम का युवक चलाता था।

आरोपियों से कार, कंडोम और 17 हजार रुपये बरामद, सीपी ने एएसआई को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा

एकम ने तीन महीने पहले अमृतसर के कटरा बघियां के एक होटल की साइट पर एस्कार्ट सर्विस के नाम का मैसेज छोड़ा था। होटल मालिक ने इसकी शिकायत सीपी सुधांशु शेखर को दी थी। सीपी ने साइबर शाखा के इंचार्ज वविंदर महाजन को जांच का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने एकम की मोबाइल लोकेशन ट्रेक करनी शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद सीपी ने एएसआई रोहित शर्मा को फर्जी ग्राहक बना भेजा और एकम से बात करवाई गई। एकम ने एएसआई को बताया कि वह अमृतसर में तभी लड़की मुहैया करवा सकता है जब होटल नामी होगा। रंजीत एवेन्यू स्थित होटल का नाम बताकर डील की गई। मामला 17 हजार में तय हुआ।

एकम के कहने पर जम्मू का साहिल खजूरिया और अमृतसर के तलवंडी भगवान गांव का जसपाल सिंह मजीठा रोड निवासी युवती को होटल में छोड़ने गया। पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। साहिल ने होटल के बाहर फर्जी ग्राहक बनकर खड़े एएसआई से हाथ मिलाया और महिला को होटल में ले जाने का इशारा किया तो पुलिस टीम ने सभी को घेर लिया। इसके तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 17 हजार रुपये और कंडोम के पैकेट भी बामद किए गए।

इस दौरान साहिल ने एकम को कई बार फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एकम के इशारे पर पूरे पंजाब में लड़कियां सप्लाई करने का कारोबार करते हैं। जबकि एकम पूरे उत्तर भारत में यह कारोबार मोबाइल के जरिए करता है। इंस्पेक्टर वविंदर ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल के आधार पर मुख्य आरोपी एकम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महानगर के कई सफेदपोशों के मिले नंबर

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के मोबाइल से महानगर के कई सफेदपोशों के नंबर मिले हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एकम के नेटवर्क में पंजाब की 50 से ज्यादा लड़कियां काम कर रही हैं। ज्यादातर लड़कियों 20 से 32 साल के बीच की हैं, जिन्हें 15 से 25 हजार रुपये में आलीशान होटलों में पहुंचाया जाता है।