यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दिल्ली से दोस्त आया है, घूमने चलते हैं...', अमृतसर में घुमाने-फिराने के बहाने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दो दोस्तों ने घूमने-फिरने के बहाने एक लड़की ...और पढ़ें

HighLights
- अमृतसर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- घुमाने-फिराने के बहाने ले गए थे आरोपित
- शिकायत के बाद एक को पुलिस ने किया काबू
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो दोस्तों के खिलाफ मंगलवार रात केस दर्ज किया। आरोपित ने घूमने-फिरने का झांसा देकर अपनी महिला दोस्त को श्री हरिमंदिर साहिब के पास एक होटल में ले गए और वहां उसे बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।
एक आरोपित काबू, दूसरा फरार
सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एयरपोर्ट के पास एक गांव में रहने वाली युवती की शिकायत पर अमृतसर के प्रताप नगर निवासी देवकरण और दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छापामारी करते हुए देवकरण सिंह को काबू कर लिया है, गुरप्रीत अभी फरार है।
यह भी पढ़ें- भटक रही युवती से मदद के बहाने मजदूर ने किया दुष्कर्म, चार पर FIR; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घूमने-फिरने के बहाने बुलाया था पीड़िता को
युवती ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर थी तभी उसके दोस्त देवकरण ने फोन पर बताया कि दिल्ली से उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह अमृतसर घूमने आ रहा है। वह दोस्त के साथ कार में सवार होकर उसके (देवकरण) के पास आ जाए। वह तीनों कहीं घूमने चलेंगे।
कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार उसके घर के बाहर आकर रुकी और इसके बाद वह गुरप्रीत सिंह के साथ कार में सवार होकर जीटी रोड पर स्थित अमृतसर मॉल के पास पहुंच गई। वहां देवकरण भी उन्हें मिल गया।
यह भी पढ़ें- Delhi: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, Video बना वायरल करने की दी धमकी; पुलिस को पीड़िता ने दी शिकायत
दुष्कर्म के बाद घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए आरोपित
दोनों आरोपितों ने कार को रास्ते में पार्क कर दिया और किसी से एक्टिवा लेकर उसे साथ बैठाकर श्री हरिमंदिर साहिब के पास स्थित आटा मंडी में एक होटल में ले गए। वहां एक कमरे में ले जाकर दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसे चोटिल कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध के बावजूद आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जबरदस्ती होटल के कमरे में रखा। अगले दिन सुबह आरोपित उसे कार में बैठाकर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।