विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunny Deol ने अटारी बॉर्डर पर देखी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 05 Aug 2023 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:09 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म गदर-2 के रिलीज से पहले एक्टर और गुरदासपुर के सांसद सनी देओल शनिवार को अमृतसर पहुंचे। उन्होंने श्री ...और पढ़ें

सनी देओल ने अटारी बॉर्डर पर देखी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (फोटो- जागरण)
सनी देओल ने अटारी बॉर्डर पर देखी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी (फोटो- जागरण)

अमृतसर, नितिन धीमान। Gadar 2 Movie पाकिस्तान जाकर अपने फौलादी इरादों से 'सकीना' को लाने वाले 'तारा' ने शनिवार को अटारी सीमा पर जब "हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा" का जयघोष किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों लोग जोश और रोमांच से भर गए। सनी देओल की गर्जना से पाकिस्तान की वाघा सीमा पर बैठे पाकिस्तानियों की जुबां कुछ पल के लिए थम गई।

सनी देओल के साथ अभिनेत्री अमीषा पटेल व गायक उदित नारायण भी बीटिंग रिट्रीट सिरेमनी देखने अटारी सीमा पर पहुंचे। सनी देओल परंपरागत पंजाबी वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने कुर्ता-पजामा पहन हुआ था। रिट्रीट सेरेमनी देखने आए लोगों को मालूम नहीं था कि सनी देओल आ रहे हैं। जैसे ही वह अटारी सीमा पर पहुंचे, उन्हें देखकर लोग अचंभित रह गए।

सनी देओल और अमीषा पटेल ने किया भांगड़ा

चारों दिशाओं से भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोष गूंजने लगा। इसी बीच सनी देओल ने देशभक्ति गीतों पर भांगड़ा किया। उनके साथ अमीषा पटेल भी थिरकीं। सनी देओल ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान ही हमारे असली हीरो हैं। इनसे मिलकर बहुत खुशी मिलती है। पूरा देश एक परिवार है।

'जहां सकीना है, वहीं तारा है...'

वहीं, अमीषा पटेल ने कहा कि फिल्म गदर-1 में मैं उस पार की थी। अब गदर-2 में इस पार हूं। जहां सकीना है, वहीं तारा है। उदित नारायण ने लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार अटारी सीमा पर आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने गदर-1 का गीत 'उड़ जा काले कावां तेरे मुंह विच्च खंड पावां' और 'मैं निकला गड्डी लेके...' गीत गाए तो सनी दयोल और अमीषा पटेल अपने कदम नहीं रोक पाए।

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर-2

इसके बाद सनी, अमीषा व उदित नारायण ने भारत-पाकिस्तान के मध्य होने वाली रिट्रीट सेरेमनी भी देखी। सनी देओल यहां लगभग 45 मिनट तक रहे। 11 अगस्त को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर-2 आ रही है। सनी देओल इसी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। शनिवार को वह सबसे पहले अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब गए और वहां माथा टेकर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।