विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी गिरफ्तार, भड़के पार्टी वर्कर; थाने का किया घेराव

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:47 PM (IST)

अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने हिरासत में लिया। विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक रंजिश ...और पढ़ें

थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

HighLights

  1. दिनेश बस्सी को 50 लाख रुपये धोखाधड़ी मामले में हिरासत में लिया गया।

  2. पुलिस ने अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार किया।

  3. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े एक चर्चित मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों की टीम थाने के अंदर बंद कमरे में उनसे पूछताछ कर रही है। उन्हें हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद थाने के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में पहले दिनेश बस्सी के बेटे और एक करीबी साथी के खिलाफ पहले ही पचास लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर रखा था। इसी धोखाधड़ी की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस की जांच टीम ने अब पूर्व अध्यक्ष को भी अपनी जांच के घेरे में ले लिया है और उन्हें थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अजनाला गोलीकांड: भाई के कत्ल का गवाह था घायल ASI, अस्पताल पहुंचे DGP; हमलावरों के तलाश में छापामारी

पूछताछ के बहाने की गिरफ्तारी

जैसे ही दिनेश बस्सी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में पार्षद और समर्थक थाने के बाहर एकत्र हो गए। कांग्रेसियों के मुताबिक पुलिस दोपहर 12:30 बजे बस्सी के गोल्डन गेट स्थित दफ्तर में आई थी। बस्सी को केस के संबंध में पूछताछ के लिए थाने चलने के लिए कहा गया था। इसके बाद दिनेश बस्सी और उनके साथी कांग्रेसी थाना सिविल लाइन पहुंचे।

यह भी पढ़ें- चन्नी पर कांग्रेस का फिर भरोसा: हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार मिली कृषि समिति की कमान

पुलिस की जांच जारी

कांग्रेसी पार्षद ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद पुलिस ने पार्षदों को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया और थाने का गेट बंद कर लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने थाने के गेट के बाहर ही धरना लगा दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट कह नहीं पाई है। फिलहाल जांच जारी है और बंद कमरे में दिनेश बस्सी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मजारी के पास फ्लाईओवर से गिरी टूरिस्ट बस, 15 घायल, 4 की मौत; LPU के छात्र भी शामिल