पंजाब के मजारी गांव में मनाली से लौट रही बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, LPU के छात्र समेत 3 की मौत की आशंका
पंजाब के बंगा के पास मजारी गांव में मनाली से लौट रही एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस ...और पढ़ें

अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से गिरी टूरिस्ट बस।
HighLights
पंजाब के मजारी गांव में बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी
मनाली से लौट रही बस में एलपीयू के छात्र सवार थे
हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत की आशंका
संवाद सूत्र, बंगा। पंजाब के बंगा के पास मजारी गांव में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनाली से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
इसमें मुख्य रूप से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र और कुछ अन्य पर्यटक सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।
3 लोगों की मौत की पुष्टि
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू के एक छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
कैसे हुआ हादसा?
आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू के एक छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंची राहत टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
