विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चन्नी पर कांग्रेस का फिर भरोसा: हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार मिली कृषि समिति की कमान

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:22 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लगातार तीसरी बार कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और मत्स्य पालन संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चन्नी दो बार जीत चुके हैं 'संसद रत्न'।

चन्नी दो बार जीत चुके हैं 'संसद रत्न'।

HighLights

  1. चन्नी को लगातार तीसरी बार कृषि समिति का अध्यक्ष बनाया गया

  2. उन्होंने किसानों की सेवा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया

  3. चन्नी को व्यक्तिगत और समिति प्रदर्शन के लिए दो बार 'संसद रत्न' मिला

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

संसदीय स्थायी समितियों के पुनर्गठन के बाद चन्नी को लगातार तीसरी बार कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और मत्स्य पालन संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

जताया पार्टी प्रमुखों का आभार

चन्नी ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आभार जताया है। चन्नी ने कहा कि वह किसानों की सेवा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।

चन्नी सितंबर 2024 से इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े मंत्रालयों की नीतियों, योजनाओं, बजट और कामकाज की समीक्षा करती है।

दो साल में दो संसद रत्न सम्मान

चन्नी के संसदीय प्रदर्शन को हाल के वर्षों में लगातार पहचान मिली है। वर्ष 2025 में उन्हें व्यक्तिगत संसदीय प्रदर्शन के लिए संसद रत्न सम्मान मिला था। वहीं 2026 में उनके नेतृत्व वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न सम्मान दिया गया।

सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में चन्नी को यह सम्मान मिला। समिति को संसद में सबसे अधिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आधार पर सम्मानित किया गया था।

चन्नी ने किसानों और पंजाब से जुड़े मुद्दों को संसद की समितियों में प्रमुखता से उठाया है। समिति ने कृषि, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंत्रालयों से जवाब मांगे और रिपोर्टें पेश की हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मजारी के पास फ्लाईओवर से गिरी टूरिस्ट बस, 15 घायल, 4 की मौत; LPU के छात्र भी शामिल