Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार महीने बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की घर वापसी, शिअद में शामिल; अकाली दल पर उठाए थे सवाल

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 09:36 PM (IST)

    पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने शिरोमणि अकाली दल में वापसी की है। उन्होंने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल का दामन थामा। इससे पहले उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। जोशी को किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने निष्कासित कर दिया था जिसके बाद वे अकाली दल में शामिल हुए थे।

    Hero Image
    चार महीने बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी फिर शिअद में शामिल। फोटो जागरण

    विपिन कुमार राणा, अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल में वापसी हो गई है। जोशी ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के नेतृत्व में आज दोबारा अकाली दल का चार महीने बाद दामन थाम लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व 24 नवंबर 2024 को जोशी ने शिअद से इस्तीफा दे दिया था और तब उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में जो असली मुद्दे हैं, उनकी बात नहीं हो रही बल्कि धर्म और पंथक एजेंडे में पार्टी उलझकर रह गई है।

    बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का 35 साल हिस्सा रहे जोशी को किसानी मुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई 2021 को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया। तब 20 अगस्त 2021 को जोशी ने अकाली दल ज्वाइन कर लिया था।

    अकाली दल ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव अकाली दल की टिकट व चुनाव चिन्ह तकड़ी पर लड़ा, पर जीत दर्ज नहीं कर पाए। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी शिअद ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, लेकिन तब भी जोशी चिकोणे मुकाबले में चौथे नंबर पर रहे थे। अकाली दल छोड़ने के बाद उनकी कांग्रेस में जाने की अटकले लगती थी, पर जोशी लगातार इसका खंडन करते रहे।

    भाजपा की टिकट पर जीते, मंत्री बने

    जोशी पहली बार 2007 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा हलका उत्तरी से विधायक बने थे। तब उन्हें 33397 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के जुगल किशोर शर्मा को हराया था। जुगल को 19302 वोट मिले थे। 2012 में उन्होंने वर्तमन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू को हराया।

    जोशी को तब 62374 और रिंटू को 45394 मत मिले थे। 2017 में वह कांग्रेस प्रत्याशी सुनील दत्ती से हार गए। तब जोशी को 44975 वोट मिले थे, जबकि दत्ती को 59212 मत मिले थे। विधानसभा चुनाव 2022 में शिअद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े जोशी को 29815 मत मिले थे, जबकि आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप सिंह 58133 मत लेकर विजयी रहे थे।

    2024 का उन्होंने शिअद की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। तब चिकोणे मुकाबले में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला को 255181, आप के कुलदीप सिंह धालीवाल को 214880, भाजपा के तरणजीत सिंह संधू समुंदरी को 207205 वोट मिले थे और शिअद के जोशी को 162896 मत मिल थे।