चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली IndiGo की फ्लाइट रद, उड़ान भरने से पहले आई तकनीकी खराबी; सभी यात्रियों को उतारा
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण उसे रद्द कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट ने उड़ान से पहले जांच के दौरान इस समस्या का पता लगाया। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया या उनका पूरा पैसा वापस कर दिया गया।
-1750591715099.webp)
उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट रद। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो विमान में रविवार को तकनीकी खामी सामने आई है। इसके बाद विमान को रद कर दिया गया। विमान से सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए विमान ने उड़ान नहीं भरा।
बता दें कि विमान को चंडीगढ़ से लखनऊ ले जाया जा रहा था। उड़ान भरने से पहले विमान को रद कर दिया गया। उड़ान से पहले पायलट ने जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता लगा लिया। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया।
प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में बिठाया गया। साथ ही जिन यात्रियों ने उड़ान भरने से मना कर दिया तो उनका पूरा पैसा वापस किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।