Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों ने की भगवान शिव की आराधना

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 08:12 PM (IST)

    सावन माह के अंतिम भक्तों ने भगवान शिव की आराधना करके परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

    Hero Image
    भक्तों ने की भगवान शिव की आराधना

    कमल कोहली, अमृतसर : सावन माह के अंतिम भक्तों ने भगवान शिव की आराधना करके परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। जिन भक्तों ने सावन माह के सोमवार के व्रत रखे थे उन्होंने पूरी धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। शिवाला गंगाराम विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की अध्यक्षता आचार्य रामाकांत ने की। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। भगवान शिव का पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण खन्ना, अजय मेहरा, राजेश कपूर, विजय सरीन, कपिल वोहरा, विपिन वाही, गौरव खन्ना, यशपाल शर्मा, लक्ष्य, कुणाल जोशी, अमित मेहरा, विक्रम कपूर, करण खन्ना शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, शिवाला मंदिर लोहगढ़ में हनुमान मंडली के बाबा कुलदीप की ओर से सावन माह पर भगवान शिव का पूजन किया गया। शिवसेना सूर्यवंशी के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील भसीन और राष्ट्रीय धर्म प्रचारक बाबा करण को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। श्री शिव कृपा सेवा मंडल दशनामी अखाड़ा सावन माह पर को 24 घंटे तक भगवान श्री शिव का अभिषेक किया गया। प्रधान रवि शंकर के अध्यक्षता में कराए गए धार्मिक समारोह में श्री राम दरबार टुंडा तालाब के भगत सतनाम ढींगरा, अनिल जैन, लोकेश सहगल, गुलशन, राजू अरोड़ा, सुनील शर्मा, सुरेंद्र, राजेंद्र ठाकुर, रजत होंडा शामिल थे।

    शिवाला बाग भाइयां में प्रात: भगवान श्री शिव का रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर को माता शारदा महेश्वरी ने भगवान शिव का गुणगान किया। भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तजन शामिल थे। श्री दुग्र्याणा तीर्थ में 12 ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा की गई। भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना, वित्त सचिव रमेश शर्मा, प्रबंधक राज वधवा मौजूद थे।

    श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम संत आरती देवा महाराज के सान्निध्य में भगवान श्री शिव का रुद्राभिषेक किया गया। भजन मंडलियों द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। पंडित सुमित शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना की गई। नशा विरोधी निर्माण समाज संस्था के चेयरमैन बालकिशन शर्मा की ओर से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया।

    श्रीराम बालाजी धाम धनुपुर काले में भगवान शिव का पूजन किया गया। महामंडलेश्वर अशनील जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। शिवाला परिसर को फूलों की तरह सजाया गया। श्री वीर भान शिवाला घी मडी में भी भक्तों ने भव्य श्रृंगार किया। महाकाली मंदिर गुफा वाला गेट खजाना में परम पूज्य मनोज महाराज के सान्निध्य में भगवान श्री शिव का श्री रुद्राभिषेक किया गया।

    गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो ड्योढी में महंत अनंत दास महाराज के सान्निध्य में शिव भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। पंडित संतोष शास्त्री ने पूजा अर्चना की।

    उधर, श्री दुग्र्याणा शिवपुरी में बने श्री शिवाला श्री गंगाराम, शिवाला बोहड़ वाला, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री गोपाल मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री भूतनाथ शिवाला, श्री उच्चा शिवाला, प्राचीन शिवाला मंदिर, माता लाल देवी भवन में भगवान शिव की पूजा की गई।