भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई, अमृतसर में 70 करोड़ की हेरोइन जब्त; 4 तस्कर दबोचे
अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे तस्करों के इशारे पर हेरोइन सप्लाई कर रहे चार आरोपियों को 10 किलो ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
काउंटर इंटेलिजेंस ने अमृतसर में 10 किलो हेरोइन पकड़ी।
चार आरोपित गिरफ्तार, विदेश से जुड़े नशा तस्करी के तार।
पुलिस कर रही है अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और अन्य संबंधों की जांच।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को दस किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित विदेश में बैठे तस्करों के निर्देश पर हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे आगे सप्लाई करते थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और काले रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरगोबिंद एवेन्यू निवासी सुखराज सिंह, खंडवाला निवासी अजीतपाल सिंह उर्फ मोटा, जवाहर नगर निवासी अनमोलप्रीत सिंह और गांव चोगावां निवासी रोबिन गिल के रूप में हुई है। चारों अमृतसरके रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- 'पंजाब में बनेगी NDA सरकार', अमित शाह के बयान से अकाली दल-भाजपा में गठबंधन की सुगबुगाहट तेज
विदेश से चल रहा था नेटवर्क
डीजीपी के अनुसार, सीआइ अमृतसर की टीम को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे अपने संचालक के निर्देश पर चारों आरोपितों ने हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव घनूपुर काले में डेरा बाबा दर्शन सिंह के निकट कार्रवाई की। इस दौरान मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जा रहे चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिवार ने किया हंगामा; अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े तार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित विदेश में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे। वे उनसे निर्देश मिलने पर हेरोइन की खेप प्राप्त करते और उसे आगे सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों की जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
साथ ही सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। इस मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- किडनी रैकेट की सरगना जमानत लेकर फरार, चंडीगढ़ कोर्ट से वारंट जारी; जमानती पर भी कार्रवाई की तैयारी
