कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का शर्मनाक प्रयास किया : चुघ
संवाद सहयोगी अमृतसर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व निर्वाचित करवा कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को साकार किया है।

संवाद सहयोगी, अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व निर्वाचित करवा कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को साकार किया है।
चुघ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस पद की गरिमा को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास किया है जिसकी भाजपा घोर निदा करती है।
चुघ ने अधीर रंजन चौधरी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोकसभा में संसदीय दल के नेता ने राष्ट्रपति पद पर विराजमान द्रोपदी मुर्मु के पद की अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी कर राष्ट्रपति पद की गरिमा को चोट पहुंचाया है और उसे तार-तार किया है। इसके लिए अधीर रंजन चौधरी और पूरी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को भी पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।