वीडियो देख CM भगवंत मान ने बाढ़ में फंसे किडनी रोग से पीड़ित बच्चे को बचाया, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
अमृतसर के गांव तलवंडी राय दादू में किडनी रोग से पीड़ित आठ वर्षीय बच्चा बाढ़ के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा था। बच्चे के परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तत्काल मुफ्त इलाज का आदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ग्रस्त गांव में टीम भेजकर अविजोत को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। गांव तलवंडी राय दादू में किडनी रोग से पीड़ित आठ वर्षीय बच्चा बाढ़ के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा था जिससे उसकी पीड़ा बढ़ती जा ही थी। स्वजनों ने इंटरनेट मीडिया पर अविजोत नामक इस बच्चे का वीडियो अपलोड किया।
वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि बच्चे का तत्काल निशुल्क उपचार सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ग्रस्त गांव में टीम भेजी। अविजोत को उसके घर से बोट में सुरक्षित निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। सिविल सर्जन डा. स्वर्णजीत धवन ने कहा कि अविजोत के पूर्ण उपचार का प्रबंध किया गया है। उसे बढ़िया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।