विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में गली में बच्ची को देख महिला की हैवानियत जागी! घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा, Video वायरल

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:53 PM (IST)

अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास गली में दुकान से लौट रही पांच वर्षीय मासूम को एक महिला ने रास्ते ...और पढ़ें

बच्ची को घसीट कर लेकर जाती महिला सीसीटीवी में दिखी।

बच्ची को घसीट कर लेकर जाती महिला सीसीटीवी में दिखी।

HighLights

  1. अमृतसर में पांच साल की बच्ची को महिला ने बेरहमी से पीटा।

  2. घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

  3. पीड़ित परिवार ने आरोपी महिला पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के जोड़ा फाटक स्थित धर्मपुरा इलाके में एक महिला ने घर लौट रही बच्ची को घसीट घसीट कर पीटने की घटना सामने आई है। सारा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाली महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। परिवार ने सरकार और पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, घटना को लेकर कोई कारण पता नहीं लग सका है। पीड़ित 5 वर्षीय मासूम की मां प्रियंका ने बताया कि वह अपने पति पंकज और बेटी मान्यता के साथ धर्मपुरा इलाके में रहती है। पति किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। ये घटना वीरवार की रात उन्होंने बेटी को घर का सामान लाने के लिए घर के पास एक दुकान पर भेजा था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सड़क किनारे पार्क की गई बसों में अचानक लगी आग; कारण जानने में जुटी पुलिस

घर लौटते हुए बच्ची को घेरा

लौटते समय पड़ोस में रहनेवाली एक महिला की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने बच्ची का पीछा कर उसे दबोच लिया। महिला ने बच्ची को पहले गली में घसीटा और फिर चौराहे पर ले जाकर उसकी बुरी तरह सेे पिटाई कर दी। जब एक महिला बच्ची को बचाने पहुंची तो आरोपित महिला ने बच्ची को छोड़ बचाने आइ महिला के पीछे भागना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- चितकारा यूनिवर्सिटी हंगामे पर पुलिस का एक्शन, उकसाने और माहौल बिगाड़ने वाले दो साजिशकर्ता दबोचे

बचाव में आई महिला को भी भागना पड़ा

प्रियंका ने बताया कि बचाव करने पहुंची एक महिला भी वहां से अपनी जान बचाते हुए भाग गई। इस बीच बच्ची को पढ़ाने वाली महिला वहां पहुंची और उसने महिला को बच्ची से छुड़ाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को उसके परिवार के पास पहुंचाया। लोगों ने आरोप लगाया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में लिप्त रह चुकी है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के बांसावाला बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने नशे का विरोध कर रहे युवक को बनाया निशाना; 4 राउंड किए फायर