अमृतसर में सड़क किनारे पार्क की गई बसों में अचानक लगी आग; कारण जानने में जुटी पुलिस
अमृतसर में रामतलाई चौक के पास खड़ी दो निजी बसों में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। दमकल की ...और पढ़ें

आग लगने से क्षतिग्रस्त बस।
HighLights
अमृतसर के राम तलाई चौक पर दो निजी बसें आग की चपेट में।
आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को दो घंटे लगे।
पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी, पुरानी रंजिश की आशंका।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास वीरवार की देर रात पार्क की गई निजी कंपनी की दो बसें आग की चपेट में आग गईं। आग ने पहले एक बस को लगी। लेकिन देखते ही देखते दूसरी बस भी उसकी चपेट में आ गई। आग इतनी भयानक थी की आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को दो घंटे लगे।
अभी आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। लेकिन पुलिस इसके कारणों की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि ये घटना पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। पुलिस घटना की सीसीटीवी जुटाने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- चितकारा यूनिवर्सिटी हंगामे पर पुलिस का एक्शन, उकसाने और माहौल बिगाड़ने वाले दो साजिशकर्ता दबोचे
कैशियर ने किया फायर ब्रिगेड को फोन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शक्ति बस सर्विस की बसें अकसर दिन भर सवारी उठाने के बाद देर रात राम तलाई चौक और उसके आसपास के इलाके में पार्क कर दी जाती हैं। रात पौने बारह बजे के बाद कंपनी के कैशियर बलतेज सिंह ने जब बसों को आग लगी देखाी तो तुरंत इसकी जानकारी कंपनी के मालिक और दमकल विभाग को दी।
10 मिनट में पहुंची तीन गाड़ियां
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले आग एक बस को लगी और देखते ही देखते यह आग दूसरी बस को भी लग गई। दोनों बसें एक दूसरे के साथ साथ लगीं थी। आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं लग सका है। आशंका है कि दोनों बसों को आग शरारती तत्वों ने पुरानी रंजिश के कारण लगई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
