गर्व है, भगत पूरन सिंह और मेरा एक ही गांव : राजेवाल
भगत पूरन सिंह के 118वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आल इंडिया पिगलवाड़ा चेरिटेबल सोसायटी विश्व पर्यावरण को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करवा रही है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भगत पूरन सिंह के 118वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आल इंडिया पिगलवाड़ा चेरिटेबल सोसायटी विश्व पर्यावरण को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करवा रही है। कार्यक्रम में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने विशेष तौर पर पहुंचकर भगत पूरन सिंह के साथ बिताए पलों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि भगत पूरन सिंह द्वारा दर्शाए के मार्ग पर चलकर हम सभी पर्यावरण को बचा सकते हैं, जोकि हमारा फर्ज भी बनता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि भगत पूरन सिंह और वह एक ही गांव खन्ना के पास स्थित राजेवाल से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि भगत पूरन सिंह के साथ साल 1960 से लगातार संपर्क में रहे हैं और उन्हें गर्व है कि भगत पूरन सिंह उनके गांव में पैदा हुआ थे।
सोसायटी की अध्यक्षा डा. इंदरजीत कौर ने कहा कि पूरन सिंह हमेशा ही पर्यावरण की संभाल पर जोर देने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते थे। विश्व भर में आक्सीजन की कमी हो रही है, जोकि पर्यावरण व पेड़ों को न संभालने का ही परिणाम है।
इसके पहले शनिवार को बस स्टैंड के नजदीक सोसायटी के मुख्य कार्यालय स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ का भोग डाला गया। सोसायटी के बच्चों ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन करके मौजूद संगत को गुरुचरणों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भगत पूरन सिंह के जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं के विषय में कविताएं पेश करके उनके जीवन के मकसद से अवगत करवाया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न योगासनों के साथ उपस्थित संगत को जागरूक किया।
इस मौके पर मुखतार सिंह, राजबीर सिंह, हरजीत सिंह अरोड़ा, कर्नल दर्शन सिंह बावा, जय सिंह, रजिदरपाल सिंह, गुरनैब सिंह, नरिदरपाल सिंह सोहल, योगेश सूरी, तिलक राज, हरपाल सिंह संधू आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।