खडूर साहिब में गुंडागर्दी से हवेली पर कब्जे की कोशिश, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
खडूर साहिब में छह लोगों ने एक व्यक्ति की हवेली पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगत सिंह नामक पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर हवेली पर धावा बोला और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, खडूर साहिब। गुंडागर्दी करते हुए छह लोगों ने मंगत सिंह निवासी वरिया पुराने की हवेली पर जबरी कब्जा करने का प्रयास किया। उपरांत जान से मारने की धमकियां भी दीं।
मौके पर पहुंची थाना चोहला साहिब की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में मंगत सिंह ने बताया कि 20 मरले जगह में पशुओं के लिए हवेली बनाई गई थी।
दविंदर सिंह, सविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, मंगल सिंह, बलदेव सिंह, चतर सिंह निवासी वरिया पुराने नामक लोग हथियारों से लैस होकर हवेली में पहुंचे। जिन्होंने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए हवेली का सामान अपने कब्जे में ले लिया।
उपरांत हवेली पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।