विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमा पार साजिश नाकाम! ISI के इशारे पर अमृतसर में ड्रोन से गिराई 2 AK राइफल और हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:25 PM (IST)

अमृतसर में सीमा पार से ड्रोन द्वारा गिराई गई 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन के साथ पति-पत्नी समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. अमृतसर में ड्रोन से गिराए हथियार और हेरोइन जब्त।

  2. ISI के इशारे पर तीन तस्कर, एक दंपति गिरफ्तार।

  3. दो AK राइफलें और 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और वहां बैठे तस्करों की ओर से राज्य की शांति बिगाड़ने और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की एक और खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमृतसर की सीमावर्ती पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए स्वचालित हथियारों और भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में एक दंपति भी शामिल है, जो पिछले 4 सालों से इस काले कारोबार में सक्रिय था। पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में तस्करों के कब्जे से 1 एके-47 राइफल, 1 एके-56 राइफल, 3 मैगजीन, 12 कारतूस और 10 किलो से अधिक हेरोइन की विशाल खेप बरामद की गई है।

इसके अलावा आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग वे सरहद पार बैठे अपने आकाओं से संपर्क साधने के लिए करते थे। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि ये घातक हथियार राज्य में किसी बड़ी वारदात और टारगेट किलिंग की नीयत से मंगवाए गए थे।

यह भी पढ़ें- गांव के विवाद में बुझ गया चिराग! संगरूर में युवक ने की खुदकुशी, सरपंच समेत 4 पर केस दर्ज करने पर अड़े परिजन

ड्रोन से गिराए सामान को पहुंचाना था आगे

पकड़े गए आरोपियों की पहचान चेहरटा के घुमानपुरा निवासी बिक्रमजीत सिंह, बराड़ गांव निवासी कमलजीत कौर और उसके पति संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी सीमावर्ती इलाके से ड्रोन द्वारा गिराए गए बैग उठाकर उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाने की फिराक में हैं।

इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने रास्ते में नाकाबंदी कर शनिवार सुबह घेराबंदी की और दोनों बैगों के साथ तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार पाक तस्करों से जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें- नशा छुड़ाओ केंद्र से एक दिन पहले आया घर, अगले ही दिन ड्रेन किनारे मिली लाश; टांग से सिरिंज भी न हटा पाया

जेल से जुड़े नेटवर्क के तार

जांच अधिकारी के अनुसार यह पूरा गिरोह एक जेल में बंद तस्कर दीपक के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जो पिछले कुछ महीनों में हथियारों और हेरोइन की 30 से ज्यादा खेप ठिकाने लगा चुका है।

पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के करीब 12 अन्य सदस्य पूरे अटारी सेक्टर में फैले हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ असलहा कानून और नशा विरोधी कानून की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर CM मान ने बुलाई बैठक, 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी संग करेंगे विचार