गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर CM मान ने बुलाई बैठक, 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी संग करेंगे विचार
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सात सदस्यीय तालमेल कमेटी की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
HighLights
CM मान ने 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी की बैठक बुलाई।
'गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026' पर होगी चर्चा।
एक्ट के प्रावधानों और क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने चर्चा की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्ट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के लिए सात सदस्यीय तालमेल कमेटी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को दोपहर एक बजे होने वाली इस बैठक में एक्ट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
सरकार की ओर से बुलाई गई इस बैठक को एक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तालमेल बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में कमेटी के सदस्यों के साथ एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, उनके क्रियान्वयन और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में सामने आने वाले सुझावों के आधार पर सरकार आगे की प्रक्रिया को लेकर फैसला ले सकती है।
यह भी पढ़ें- 'तुझे शर्म नहीं आई, बेटी की उम्र की लड़की...' सुखपाल खैहरा पर बरसीं AAP नेता गायत्री बिश्नोई
संवेदनशील विषय से जुड़े हैं प्रावधान
गुरु ग्रंथ साहिब के सत्कार से जुड़े मामले पंजाब में धार्मिक रूप से बेहद संवेदनशील रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से संशोधन एक्ट को लेकर संबंधित पक्षों के साथ चर्चा को अहम माना जा रहा है। ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ में किए गए प्रावधानों को लेकर सरकार कमेटी के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी।
यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले माहौल खराब करने की कोशिश! अमृतसर में दीवारों पर लिखे देशविरोधी नारे, पुलिस ने साफ करवाए
नियमों को लेकर हो सकता है विचार
बैठक में एक्ट के तहत आने वाले मामलों, सत्कार से जुड़े नियमों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार किया जा सकता है। सात सदस्यीय तालमेल कमेटी के साथ मुख्यमंत्री की यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि इसमें विभिन्न सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जा सकती है।
सरकार की ओर से फिलहाल बैठक के एजेंडे से जुड़े विस्तृत बिंदु सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक के बाद एक्ट को लेकर सरकार की अगली दिशा स्पष्ट होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में नेश के खिलाफ निहंगों ने खोला मोर्चा, देह व्यापार के खिलाफ सड़कों पर उतरे; प्रशासन को दी चेतावनी
