विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार; पहले भी खपा चुका है कई खेप

Published: Sun, 27 Jul 2025 07:32 PM (IST)

अमृतसर के थाना घरिंडा पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

Amritsar News: पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार। फोटो पुलिस
Amritsar News: पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार। फोटो पुलिस

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना घरिंडा की पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि घरिंडा थाने के अधीन पड़ते गांव महावा निवासी पवनप्रीत सिंह उर्फ पवन के पाकिस्तानी तस्करों के साथ काफी नजदीकियां हैं और वह कई बार हेरोइन की खेप ड्रोन से मंगवा कर आगे सप्लाई कर चुका है।

इसी आधार पर पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दी। जैसे ही आरोपित आया तो उसे घेर लिया गया। उसके कब्जे में रखे बैग से पुलिस ने पांच किलो हेरोइन बरामद की।

पूछताछ में पवन ने बताया कि कुछ दिन पहले यह खेप पाक तस्करों ने ड्रोन के मार्फत महावा इलाके में ही गिराई थी। जिसे वह उठाकर आगे सप्लाई करने जा रहा है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।