श्रीमद् भागवत कथा में जीवन कल्याण का रहस्य : किरीट जी भाई
श्रीमद् भागवत कथा में जीवन के कल्याण का रहस्य किरीट जी भाई फोटो 31 व 32 गोबिद पार्क में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा संवाद सहयोगी अमृतसर श्रीमद् भाग ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु का ऐसा रहस्य है जो जीवन को आनंदमयी मार्ग पर लेकर जाता है। हमें हमेशा प्रभु के बताए मार्ग पर चल कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। वही मार्ग हमें प्रभु धाम की प्राप्ति करवा सकता है। उक्त प्रवचन गोबिद पार्क बसंत एवेन्यू में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस कथावाचक किरीट भाई जी ने भक्तों संगत किए।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह श्रीमद् भागवत गीता के नाम से विश्व कल्याण का संदेश दे रही है। इसमें 18 अध्याय व 700 श्लोक है। जोकि जीव के जीने का रहस्य सिखाती है। गीता के उपदेशों से हमें यह ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिस जीव के पास भगवान का आशीर्वाद है वह हरेक कष्टों से मुक्ति पा लेता है। जिस जगह पर कथा की गंगा बहती है वहां प्रभु का वास हो जाता है उस कथा स्थल में हमें ऐसी अनुभूति का अहसास होता है कि भगवान उनके संग है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन वाली स्थल पर जरूर जाना चाहिए।
प्रभु सिमरन के साथ ही जीव के भीतर पनप रही कुरीतियों का नाश हो जाता है। यह कथा तीन मई तक रोजाना शाम साढे चार बजे से साढे सात बजे तक होगी। इस अवसर पर चंद्र मोहन अग्रवाल, सुधीर सहगल, संजीव मेहरा, राजीव गुलाटी, दिनेश बावा, विजय शैली, मनोज गुप्ता, पुनीत मित्तल, नवीन गुप्ता, दीपक आनंद, राजीव कपूर, सतीश महाजन, पंकज जैन, राजेश प्रभाकर आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।