Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Night Sanitation:अमृतसर में त्योहारी सीजन में सफाई अभियान, 40 जगहों से उठाया गया 10 टन कूड़ा, मेयर ने लिया जायजा

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 05:58 PM (IST)

    अमृतसर नगर निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए रात्रि स्वच्छता अभियान शुरू किया है। मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने स्वयं सड़कों पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। शहर के 40 स्थानों से 10 टन कचरा उठाया गया। हर क्षेत्र में ट्रॉलियां लगाई गई हैं और मुख्य सड़कों धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई की जा रही है। मेयर ने कहा कि शहर को साफ़ रखना उनकी प्राथमिकता है।

    Hero Image
    नाइट सेनिटेशन के तहत 40 जगहों से 10 टन कूड़ा उठाया गया

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। नगर निगम ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर नाइट सेनिटेशन शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को 40 जगहों से 10 टन कूड़ा उठाकर भगतांवाला डंप तक भेजा गया। मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने रात को खुद मुख्य सड़कों पर जाकर सफाई के प्रबंधों को देखा। जिसमें वह माल रोड व अन्य जगहों पर सेहत विभाग की टीम को साथ लेकर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम ने हर हलका में नाइट सेनिटेशन के लिए ट्रालियां लगाई हैं। जिसमें सफाई कर्मचारी रात को मार्केट्स बंद होने के बाद बाजारों-सड़कों पर जमा हुए कूड़े को उठा रहे हैं।

    सेहत विभाग ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों से शहर में लगने वाले पक्के कूड़े के ढेरों की डिटेल मंगवाई है। इसमें करीब 35 से लेकर 40 प्वाइंट्स पर नाइट सेनिटेशन की जा रही है। दिन में सफाई और कूड़ा लिफ्टिंग के बाद रात को दोबारा से कूड़ा जमा हो जाता है।

    इसी के मद्देनजर मेयर और कमिश्नर ने सेहत विभाग को नाइट सेनिटेशन शुरू करने के आदेश दिए हैं। शुक्रावर रात को छेहर्टा बाजार, बस स्टैंड, रामसर रोड से गुरुद्वारा बाबा अटल साहिब सहित अन्य इलाकों से कूड़ा उठाया गया। इसमें हर विधानसभा हलका में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष तौर पर मुख्य सड़कों और धार्मिक स्थलों कें आस-पास सफाई को तरजीह दी गई।

    मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने कहा कि शहर को साफ सूथरा रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। शहरवासियों को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। नाइट सेनिटेशन का ट्रायल सफल होने के बाद आगे ट्रालियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मैं और निगम कमिश्नर खुद भी फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था के प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। जिसमें दिखाई देने वाली खामियों को तुरंत दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन के बाद भी नाइट सेनिटेशन का काम जारी रहेगा।