Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो माह पहले हुई थी शादी, दातर मारकर युवक की हत्या; पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 10:44 PM (IST)

    तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं गांव में पुरानी रंजिश के चलते लवप्रीत सिंह नामक एक युवक की दातर से हमला कर हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय लवप्रीत का विवाह दो माह पूर्व ही हुआ था। पुलिस ने चार नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। घायल लवप्रीत को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    मृतक युवक लवप्रीत सिंह की फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी लवप्रीत सिंह नामक युवक पर शुक्रवार रात गांव के ही लोगों ने दातर से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वजह रंजिश बताई जाती है। 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह का दो माह पहले ही विवाह हुआ था। थाना सरहाली की पुलिस ने चार नामजद सहित सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कस्बा नौशहरा पन्नूआं निवासी सुखराज सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई लवप्रीत सिंह व बहन जगविंदर कौर है। कुछ दिन पहले लवप्रीत सिंह के साथ गांव के कुछ युवाओं से विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करवा दिया था। दो माह पहले लवप्रीत सिंह का विवाह हुआ।

    शुक्रवार रात को वह साढ़े आठ बजे गली के बाहर बैठा था। आरोपित जरनैल सिंह, करनबीर सिंह, कालू, आकाशदीप सिंह व तीन अज्ञात लोग हाथों में दातर लेकर आए। जरनैल सिंह ने दातर से वार किया। सिर पर घाव लगते ही लवप्रीत सिंह जमीन पर गिर गया।

    आरोपित करनबीर सिंह ने दातर से उसकी छाती पर वार किया। कालू सिंह व आकाशदीप सिंह ने तीन अज्ञात साथियों से मिलकर जमीन पर लहूलुहान पड़े लवप्रीत सिंह के चेहरे पर वार किए। बचाव के लिए उसका दोस्त दिलबाग सिंह आगे बढ़ा तो आरोपितों ने उसको थप्पड़ मारे। वह अपने भाई को गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।