Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाचा-भतीजा को गोलियां मारकर भागे आरोपी के पक्ष में आए दो भाई, एक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 06:03 PM (IST)

    अमृतसर के गांव छीना बिधि चंद में मामूली रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर गोलियां चलाई गईं जिसमें वे घायल हो गए। गोलियां चलाकर भाग रहे आरोपी को पकड़कर पीटा गया जिसके बाद हाथापाई में एक और युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    गोलियां मारकर भागे आरोपित के पक्ष में आए एक शख्स को लगी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, झब्बाल। गांव छीना बिधि चंद में मामूली रंजिश के तहत चाचा-भतीजा पर गोलियां चलाईं। टांग व पांव पर गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। गोलियां चलाकर भागे आरोपित का पिस्टल छीनकर उसकी मारपीट की गई तो दो भाई आरोपितों के पक्ष में आ गए। हाथापाई के दौरान चली गोली अन्य युवक को लगी। तीनों घायल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने आरोपित मनजिंदर सिंह व आकाशदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीमांत गांव छीना बिधि चंद निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उसे पड़ोसी हरविंदर सिंह का फोन आया कि उसके घर के बाहर कुछ लोग बाइक पर आए हैं व गुंडागर्दी करना चाहते हैं। हरविंदर उस समय गुरुद्वारा पहुविंड साहिब में माथा टेकने गया था। उसके कहने पर अवतार सिंह चाचा बलदेव सिंह समेत पड़ोसियों के घर के समीप पहुंचे तो दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

    मनजिंदर सिंह ने डब से पिस्टल निकालकर गोलियां चलाईं। एक गोली अवतार की टांग पर लगी। जबकि दूसरी गोली बलदेव सिंह के पांव पर लगी। शोर मचाने पर आरोपित खालड़ा की ओर भाग गए। गोलियों से घायल होने के बावजूद अवतार सिंह व उसका चाचा बलदेव सिंह आरोपितों के पीछे दौड़े। मुख्य आरोपित मनजिंदर सिंह का पिस्टल छीनकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर विरसा सिंह के दो बेटे प्रवीन सिंह व विजय सिंह पहुंचे।

    अवतार के चंगुल से दोनों भाइयों ने मनजिंदर को बचाने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान अवतार के हाथों पिस्टल से चली गोली प्रवीन सिंह के पेट में लगी। उसे सरकारी अस्पताल कसेल में दाखिल करवाया गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (सिटी) रिपुतपन सिंह, थाना सराय अमानत खां प्रभारी अमरीक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह के बयान पर मनजिंदर सिंह व आकाशदीप सिंह निवासी नारली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि प्रवीन सिंह के बयानों पर अभी कार्रवाई बाकी है।