Amritsar News: किसानों ने केंद्र व पंजाब सरकार का फूंका पुतला, मीडिया पर उठाए सवाल
अमृतसर केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नजरअंदाज करने के मामले में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जला कर अपनी आवाज बुलंद की। सरकार के काम पर सवाल उठाते हुए उसे असफल बताया।

अमृतसर,जागरण संवाददाता। अमृतसर केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नजरअंदाज करने के मामले में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से केंद्र व पंजाब सरकार का पुतला जला कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर, प्रदेश नेता गुरबचन सिंह चब्बा व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह कलेर बाला की अध्यक्षता में किसानों ने अमृतसर-तरनतारन रोड स्थित गांव चब्बा विरोध दर्ज करवाया। उक्त नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकार बनने पर धरना मुक्त पंजाब बनाने का ऐलान किया था, लेकिन आज सरकार की अनाड़ी और घटिया कार्यशैली के कारण पंजाब हर दिन धरना युक्त पंजाब बन गया है।
सरकार नहीं कर रही काम
प्रदर्शनकारियों द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए समय मांगे जाने के बाद भी सरकार दिए गए समय में काम पूरा करने में असफल हो रही है। उदाहरण के लिए, बटाला धरने में मांगों पर काम करने के लिए कहे गए 20 दिनों में एक इंच भी काम नहीं किया गया है। इस कारण वे 22 फरवरी को फिर से रेल हड़ताल पर जाने के लिए विवश हैं।
मीडिया सरकार की नाकामियों पर पर्दा डाल रही
इस मौके पर जिला सचिव गुरलाल सिंह मान व जिला प्रेस सचिव कंवरदलीप सैदोलेहल ने कहा कि ऐसे समय में जब देश में मीडिया का एक बड़ा हिस्सा जनहित की आवाज को छोड़कर सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने और उसके गुणगान में लगा हुआ है और मोदी सरकार निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमले कर रही है। विश्व स्तरीय मीडिया संगठनों को अपनी शक्ति का अवैध रूप से उपयोग करके धमकाया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले किसान नेताओं, बुद्धिजीवियों और विचारकों की आवाज को दबाया जा रहा है।
एक बार फिर प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर का फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया है, वहीं सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले सरकारी शह प्राप्त नेता जहर उगल रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
इस अवसर पर कवलजीत सिंह, निशान सिंह चब्बा, दिलप्रीत सिंह चब्बा, हरदेव सिंह संघना, बलविंदर सिंह चब्बा, दलबीर सिंह चब्बा, बूटा सिंह, रणजीत सिंह, चब्बा, गुरमीत सिंह वरपाल उपस्थित थे।कमल कोहली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।