Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amritsar Lok Sabha Election 2024 Live: गुरु नगरी में हुआ उलटफेर, तरनजीत संधू को पीछे छोड़ कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला निकले आगे

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:02 AM (IST)

    गुरु नगरी अमृतसर में कौन जीतेगा। अब इसका फैसला भी हो जाएगा। इस सीट इस बार कांग्रेस ने दो बार के सांसद गुरजीत औजला पर विश्वास जताया है। औजला की निगाहें यहां हैट-ट्रिक पर है। उनके सामने भाजपा से अमेरिका में पूर्व राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू समुंदरी मैदान में हैं। वहीं आप ने यहां पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल पर भरोसा जताया है

    Hero Image
    Amritsar Lok Sabha Election 2024 Result 2024: गुरु नगरी में किसे मिलेगी फतेह, किसे शिकस्त?

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। वोटों की गितनी शुरू होने के साथ ही यहां लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां भाजपा के तरनजीत सिंह संधू समुंदरी आगे चल रहे थे, तो वहीं अब कांग्रेस के प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला आगे निकल गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि अमेरिका में पूर्व राजदूत रहे भाजपा के तरनजीत सिंह संधू समुंदरी का मुकाबला दो बार के सांसद कांग्रेस के गुरजीत औजला से है। औजला की निगाहें यहां हैट्रिक पर है। वहीं आप ने यहां पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल पर भरोसा जताया है। जबकि अकाली दल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को मैदान में उतारा है। यहां किसी भी प्रत्याशी की राह आसान नहीं है।

    औजला को मिले थे 445032 वोट

    यदि बात करें साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तो इस सीट से पिछले आम चुनाव में गुरजीत सिंह औजला ने जीत हासिल की थी। उन्हें 445032 मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी को 345406 वोट मिले थे। जीत का अंतर 9962 मतों से था।