विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में हथियार–हेरोइन तस्करी गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन गिरफ्तार; 4.8 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

Published: Fri, 16 Jan 2026 02:19 PM (IST)

अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से जुड़े हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ...और पढ़ें

तस्करों की जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी।

तस्करों की जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी।

HighLights

  1. अमृतसर पुलिस ने हेरोइन-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

  2. एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.8 किलो हेरोइन जब्त।

  3. पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा होती थी हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर पाकिस्तान से जुड़े हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम हेरोइन, चार विदेशी पिस्टल, 84 जिंदा कारतूस और तीन कारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई सरहद पार से सक्रिय गैंगों को करारा झटका मानी जा रही है।

बार्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार गिरोह लंबे समय से पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हेरोइन और अत्याधुनिक हथियार मंगवाकर पंजाब के गैंगस्टरों तक सप्लाई कर रहा था। यह नेटवर्क बेहद गुप्त तरीके से काम कर रहा था और इसमें परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में एक और तलाक, सिर्फ दो साल में टूटा एक्ट्रेस-CEO का रिश्ता

डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान अजुल अरोड़ा निवासी घी मंडी, दिलप्रीत कौर निवासी एवरी और प्रथम शर्मा निवासी गांव महल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क की बड़ी भूमिका दिलप्रीत कौर निभा रही थी, जो अपने बेटे अभिराज उर्फ अभी के साथ मिलकर पूरे तस्करी ऑपरेशन को चलाती थी। अभिराज इस समय फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

 पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवा रहे थे खेप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्करी का यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजे जाने वाले कंसाइनमेंट को पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर रिसीव करता था। बरामद हथियारों में चार उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी पिस्टल शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल पंजाब में सक्रिय बड़े गैंगस्टर आपराधिक वारदातों में करने वाले थे।

 

यह भी पढ़ें- केंद्रीय जेल गुरदासपुर में कैदियों ने जमीन में दबाए मोबाइल, पुलिस ने सर्च के बाद किए बरामद, केस दर्ज किया

 स्पेशल सेल की इस सफलता से सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि पंजाब में हथियारों और नशों की सप्लाई चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। डीआईजी ने कहा कि फरार अभिराज को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दुबई से लौटे बिल्डर सिधाना से घर पर फायरिंग, रात को गोलियाें की आवाज सुन सहमे लोग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।