विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में दुबई से लौटे बिल्डर के घर पर फायरिंग, रात को गोलियाें की आवाज से सहमे लोग, गैंगस्टर डोनी बल का नाम आया सामने

Published: Fri, 16 Jan 2026 01:50 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में देर रात बिल्डर अंकित सिदाना के घर पर फायरिंग हुई। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं, ...और पढ़ें

फायरिंग के बाद बिल्डर के घर जांच करने पहुंची पुलिस।

फायरिंग के बाद बिल्डर के घर जांच करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. सेक्टर-21 में चली गोलियां।

  2. रंगदारी की धमकी।

  3. गैंगस्टर डोनी बल का आया नाम।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर 21 मकान में देर रात द एड्रेस ग्रुप क बिल्डर अंकित सिदाना के घर पर वीरवार देर रात फायरिंग हुई। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। इससे लोगों में दशहत फैल गई। सिदाना दो दिन पहले पहले ही दुबई से घर लौटे हैं। पत्नी और बेटा अभी दुबई में ही हैं। 

फायरिंग करने वालों ने मोहब्बत सिंह, पवन शोकीन के नाम से पर्ची फेंकी है। गैंगस्टर डोनी बल और गोपी घनश्याम पुरिया ग्रुप के नाम से धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि रंगदारी के लिए फायरिंग कराई गई है। 4 साल पहले भी लॉरेंस ग्रुप की और से धमकी मिली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।