विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Gold Loot: सुनार के घर में सवा चार किलो सोने के गहने हुए थे चोरी, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 07 Nov 2023 08:10 PM (IST)

अमृतसर में एक सुनार के घर से 4260 ग्राम सोने के गहने व 479 ग्राम चांदी के फर्मे चोरी किए ...और पढ़ें

सुनार के घर में सवा चार किलो सोने के गहने हुए थे चोरी, File Photo
सुनार के घर में सवा चार किलो सोने के गहने हुए थे चोरी, File Photo

जागरण संवाददाता, अमृतसर।  थाना बी डिवीजन के अधीन आते सुल्तानविंड रोड पर एक सुनार के घर से 4260 ग्राम सोने के गहने व 479 ग्राम चांदी के फर्मे चोरी किए जाने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को चंडीगढ़ के सेक्टर 52 के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 4260 ग्राम 13 मिलीग्राम सोने के गहने और 479 ग्राम चांदी के फर्मे और 87 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। 

60 ग्राम सोना बेचा

आरोपितों ने चोरी किए गए सोने में से 60 ग्राम सोना बेच दिया था, जिससे इन्होंने एक आईफोन और दो वीवो के मोबाइल फोन खरीदे थे। पुलिस ने इन मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपित होटल में जाकर मौज मस्ती कर रहे थे। पकड़े गए आरोपित सुनार के घर पर ही काम करते थे और उन्होंने एक नकली चाबी बनाकर तिजौरी से सोना चोरी किया और फरार हो गए। आरोपितों की पहचान अजीत उर्फ गोलू निवासी रघुनाथ खेड़ा उन्नाव यूपी, अभिषेक निवासी वृंदावन चौक हनुमान टिला जिला मथुरा उत्तर प्रदेश व एक नाबालिग निवासी उन्नाव यूपी के रूप में हुई है। 

डुप्लीकेट चाबी लगाकर खोला गया था तिजोरी का ताला

पुलिस तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। जिसके पश्चात इनसे पूछताछ की जाएगी। एसीपी पूर्वी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि थाना बी डिवीजन की पुलिस को 31 अक्तूबर 2023 को अवतार सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड ने शिकायत देकर बताया था कि वह सोने का काम करता है और उसके घर में तिजौरी में सोने के गहने, प्योर सोना और कच्चा सोना पड़ा हुआ था, जोकि अपने परिवार सहित किसी फंक्शन में गए थे। जब वह वापस आए तो उनके घर में बनी लकड़ी की अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और तिजोरी का दरवाजा भी डुप्लीकेट चाबी लगाकर खोला गया था। 

लगातार गिरफ्तारी के लिए जुटि थी पुलिस

उन्हें पक्का यकीन था कि इस चोरी को अंजाम उनके घर में काम करने वाले अजीत उर्फ गोलू और उसका भाई रोलू ने दिया है। पुलिस के पास शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार काम कर रही थी। उन्हें सफलता उस समय मिली जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में होटल जीएसके में रुके हुए थे। यह चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां मौज मस्ती कर रहे थे। 

होटल से किया तीनों को गिरफ्तार

इन्होंने 60 ग्राम सोना बेच दिया था, जिसमें से इन्होंने तीन मोबाइल फोन खरीदे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर से उक्त होटल में से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से सोना, 87 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। उन्होंने कहा कि आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके पश्चात उनसे कई खुलासे होने की संभावना है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।