विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Blast: मजीठा रोड बाईपास के पास जोरदार धमाका, शख्स के उड़े चीथड़े; इलाके में दहशत

Published: Tue, 27 May 2025 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 27 May 2025 11:31 AM (IST)

अमृतसर (Amritsar Blast) के मजीठा रोड बाईपास पर एक तेज धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। धमाके में ...और पढ़ें

अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास के पास धमाके में एक व्यक्ति की मौत होई।
अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास के पास धमाके में एक व्यक्ति की मौत होई।

जागरण संवाददाता,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले (Amritsar Blast) के मजीठा रोड बाईपास के पास मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति के दोनों बाजू कलाइयों से उपर तक धमाके साथ उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने गैंगस्टर या आतंकी द्वारा धमाका करने की घटना से इनकार किया है। मरने वाले शख्स की पहचान भी नहीं हो पाई है।

पुलिस को आशंका है कि मरने वाला शख्स कबाड़ी है और कबाड़ में मिले पुराने बम को तोड़ने के लिए यहां लाया होगा। जैसे ही उसने बम को तोड़ने का प्रयास किया, तो उसमें धमाका हो गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। बम किस तरह का था, इसके बारे में भी जांच करवाई जा रही है।

डीआईजी सतिंदर सिंह ने कहा कि मरने वाला शख्स विस्फोटक उठाने यहां पहुंचा थाl अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई हैl उन्होंने बताया कि विस्फोटक के ज्यादातर मामलों में ऐसा ही होता है कि विस्फोटक पदार्थ को एक व्यक्ति द्वारा सुनसान जगह पर छुपा दिया जाता हैl

उसके बाद आतंकी संगठन या गैंगस्टर दूसरे व्यक्ति को ठिकाने की फोटो खींचकर भेज देते हैं फिर दूसरा व्यक्ति विस्फोटक उठाने वहां पहुंचता हैl इस मामले में भी ऐसा ही हुआ हैl