Punjab News: पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन से भेजी हथियारों की खेप, 12 पिस्तौल और 13 मैगजीन बरामद
अमृतसर में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने ड्रोन से पाकिस्तान से मंगवाए हथियारों की सप्लाई करने वाले दो गिरोहों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 विदेशी पिस्तौल 13 मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपितों ने हथियार पाकिस्तानी तस्करों के सहयोग से ड्रोन से मंगवाए थे। पकड़े गए आरोपितों में तरनतारन और अमृतसर के निवासी शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाए गए हथियारों की सप्लाई करने वाले दो गिरोहों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 12 विदेशी पिस्तौल, 13 मैगजीन और आठ कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपितों ने यह हथियार कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों के सहयोग से ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में मंगवाए थे।
पुलिस कमिश्नर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन के भगवानपुरा गांव निवासी सिकंदरजीत सिंह, अंतरयामी कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह और शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी जरनैल सिंह के रूप में हुई है। चौथा आरोपित नाबालिग है।
चीन निर्मित पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद
आरोपित अमृतसर में हथियार सप्लाई करने पहुंच रहे थे। इन्हें नाके पर गिरफ्तार कर इनके बैग से सात चीन निर्मित पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद किए गए।
आरोपितों ने यह सभी पिस्तौल गैंगस्टरों को सप्लाई करने थे। यह खेप सिकंदर सिंह ने मंगवाई थी। डिब्रूगढ़ जेल में बंद गैंग्सटर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह को सप्लाई करने थे।
नाबालिग का पिता पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था। जरनैल सिंह टैक्सी ड्राइवर है और उसके खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज हैं।
पांच लोग गिरफ्तार
काउंटर इंटेलिजेंस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों तरनतारन के जगरूप सिंह, नवदीप सिंह, जोबन सिंह, अर्शदीप सिंह और गुरलाल सिंह को शुक्रवार दोपहर छह विदेशी पिस्तौल, छह मैगजीन और आठ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपितों ने स्वीकार किया कि हथियारों की खेप कुछ दिन पहले सीमावर्ती गांव पंजवड़ के पास खेतों से बरामद की थी। इसे पाक तस्करों ने भेजा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।