Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को अमृतपाल ने अब ईमेल से दी जान से मारने की धमकी, बब्बर खालसा का भी जिक्र; बढ़ाई गई सुरक्षा

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 05:57 PM (IST)

    अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो ने ई-मेल से जान से मारने की धमकी दी है जिसमें बब्बर खालसा का उल्लेख है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपिका की सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वालों की जांच कर रही है। आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो बठिंडा में हत्या के बाद विदेश भाग गया है जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है।

    Hero Image
    दीपिका लूथरा को अब ईमेल से मिली धमकी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो ने ई-मेल के माध्यम से शनिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मेल से मिली इस धमकी में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा भी लिखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, साइबर सेल की पुलिस ने निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दीपिका लूथरा की सुरक्षा में चार बंदूकधारी पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। यही नहीं, जिस ई-मेल और मोबाइल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।

    पता लगाया जा रहा है कि धमकियां देने वाले किस और कौन से लोकेशन में बैठे हैं। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दावा किया है कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

    उधर, पता चला है कि अमृतपाल सिंह मेहरो बठिंडा में कमल कौर की हत्या के बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश भाग चुका है। अमृतपाल सिंह मेहरो का विदेश भागना इस तरह कानून व्यवस्था को सीधे रूप से चुनौती भी है।

    दीपिका लूथरा को भेजी ई-मेल में आरोपित ने धमकाया है कि उसकी(दीपिका) की वीडियो आज भी अपलोड हो रही हैं। लेकिन उसे (निहंग) को उसके घर का पता लग चुका है। बाहर सोच समझ कर निकले क्योंकि उसकी नजर लगातार उसी (दीपिका) पर है।

    जब मौका मिला वह उसका आखिरी दिन होगा। जहां भागना है भाग जा, जहां छिपना है छिप जा। अब अन्य सोशल मीडिया इन्फ्यूलेंसर प्रीत जट्टी का भी नंबर लगने वाला है। दोनों को काफी प्यार से समझा लिया है, लेकिन दोनों नहीं समझीं। अब सोधा दीपिका और प्रीत जट्टी का लगेगा।

    देखना दोनों की तितलियां (रंग उड़ना) कैसे उड़ती हैं। दोनों का अंजाम कंचन तिवारी उर्फ कमल कौर उर्फ कमल भाभी जैसा (हत्या) जैसा होने वाला है। उसका (अमृतपाल) का एक गिरोह कनाडा में भी इस तरह के लोगों को सबक सिखा रहा है। देखते रहना।