विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजनाला से अकाली दल का प्रत्याशी घोषित, सुखबीर बादल ने रैली में Gen-Z को साधने के लिए खोला वायदों का पिटारा

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:55 PM (IST)

अजनाला में पंजाब बचाओ रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवार का एलान करते ...और पढ़ें

अजनाला रैली में पहुंचे सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया व सीनियर नेता जोध सिंह समरा।

अजनाला रैली में पहुंचे सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया व सीनियर नेता जोध सिंह समरा।

HighLights

  1. सुखबीर बादल ने अजनाला से जोध सिंह समरा को उम्मीदवार घोषित किया।

  2. AAP सरकार पर अवैध रेत खनन का आरोप, CBI जांच की मांग।

  3. 2027 में सरकार बनने पर 3 लाख सरकारी पद भरने का वादा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा एलान किया है। अजनाला के पास आयोजित 'पंजाब बचाओ रैली' के दौरान उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जोध सिंह समरा को अजनाला विधानसभा हलके से पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही अकाली दल ने क्षेत्र में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले बोले। उन्होंने पंजाब में चल रहे अवैध रेत खनन की केंद्रीय एजेंसियों से स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई। अकाली दल प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध खनन का कारोबार एक संगठित माफिया की तरह चलाया जा रहा है और इससे इकट्ठा होने वाला पैसा सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो राज्य से लूटे गए धन का पूरा सच सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- ED कार्रवाई पर AAP का केंद्र पर हमला, मनीष सिसोदिया बोले- चार लाख अफसर भेज दो, पंजाब नहीं झुकेगा

खाली पद भरने का किया वायदा

अपनी सरकार बनने की स्थिति में सुखबीर बादल ने जनता के लिए कई लोक-लुभावन वादों की बौछार कर दी। उन्होंने एलान किया कि वर्ष 2027 में अकाली दल की सरकार बनने पर तीन लाख खाली पड़े सरकारी पदों को सिर्फ पंजाब के युवाओं से भरा जाएगा।

इसके अलावा बुजुर्गों की पेंशन की उम्र घटाकर पुरुषों के लिए 60 वर्ष और महिलाओं के लिए 55 वर्ष करने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर तीन हजार एक सौ रुपये प्रतिमाह करने और शगुन योजना की राशि एक लाख रुपये करने का वादा किया।

यह भी पढ़ें- ED के पंचनामे पर हरपाल चीमा ने उठाए सवाल, बोले- आरोप सबूत नहीं होते; साझा किया 23 सितंबर की तलाशी का दस्तावेज

युवाओं पर केंद्रित अकाली दल का मास्टरप्लान

उन्होंने Gen-Z को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हर जिले में कौशल केंद्र खोलने तथा दस लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने आप सरकार पर पूर्ववर्ती अकाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आटा-दाल योजना, मुफ्त साइकिल और खेल किट वितरण को बंद या कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें- बेटी के MBBS दाखिले के लिए खुद को मृत दिखाया, बर्खास्त AIG राजजीत ने बनवाया था डेथ सर्टिफिकेट