विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, क्राइम सीन पर पहुंची थी टीम, राइफल छीन भागने की कोशिश में आरोपी घायल

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:38 PM (IST)

अमृतसर के अजनाला में जीआरपी एएसआई को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

HighLights

  1. आरोपी बलजीत सिंह को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी।

  2. क्राइम सीन पर राइफल छीनने की कोशिश की।

  3. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को घायल किया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर अजनाला इलाके में जीआरपी पुलिस के ASI को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई हे। पुलिस टीम जब गिरफ्तार मुख्य आरोपी बलजीत सिंह को क्राइम सीन पर लेकर पहुंची थी। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर हमला करने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अजनाला क्षेत्र में जीआरपी के ASI सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी को सोमवार दोपहर भारी सुरक्षा के बीच घटनास्थल पर लाया गया था, ताकि वारदात की जगह पर जांच पड़ताल की जा सके। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फतेहपुर जेल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; कुख्यात बदमाश घायल

राइफल छीन कर दी फायरिंग

आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार वारदात वाली जगह पहुंचते ही आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की सरकारी राइफल छीन ली और उसी पर गोली चलाने का प्रयास किया। ये देख अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद हो गए। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी की टांग में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Punjab Encounter: तरनतारन में पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर, गोलीबारी में एक घायल

अस्पताल में करवाया गया दाखिल

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाते हुए आरोपी से हथियार वापस ले लिया। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस गाड़ी में डालकर अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में SHO पर गोली चलाकर भागा बदमाश, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल; आरोपी ने कई राउंड किए फायर