विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फतेहपुर जेल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग; कुख्यात बदमाश घायल

Published: Sat, 23 May 2026 08:14 PM (IST)

अमृतसर की फतेहपुर जेल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात बदमाश बलबीर सिंह घायल ...और पढ़ें

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. फतेहपुर जेल के पास पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ हुई।

  2. एक कुख्यात बदमाश बलबीर सिंह गोली लगने से घायल।

  3. अस्पताल में भर्ती, पुलिस कमिश्नर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में अमृतसर की फतेहपुर जेल के नजदीक शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की पहचान होशियारपुर निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की एक गोली बलबीर की टांग में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। वारदात अमृतसर के भराड़ी वाल से कुछ आगे स्थित फतेहपुर जेल के पास की है। इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (CP) गुरप्रीत सिंह भुल्लर कुछ ही देर में इस पूरे मामले को लेकर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें इस बात का खुलासा होगा कि यह बदमाश किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।