विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में SHO पर गोली चलाकर भागा बदमाश, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ घायल; आरोपी ने कई राउंड किए फायर

Published: Thu, 22 May 2025 03:23 PM (IST)

कलानौर में नाके पर एसएचओ पर एक बदमाश ने गोली चला दी और भाग गया। पुलिस ने पीछा करके उसे ...और पढ़ें

पंजाब कलानौर में SHO पर गोलीबारी, आरोपी जसपाल पुलिस मुठभेड़ में जख्मी (File Photo)
पंजाब कलानौर में SHO पर गोलीबारी, आरोपी जसपाल पुलिस मुठभेड़ में जख्मी (File Photo)

HighLights

  1. पुलिस मुकाबले में जख्मी हुआ बदमाश
  2. पुलिस की गाड़ी पर लगी गोली
  3. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए

संवाद सहयोगी, कलानौर। नेशनल हाइवे टी-प्वाइंट कलानौर पर लगाए गए नाके के दौरान वीरवार को मोटरसाइकिल सवार ने थाना कलानौर के एसएचओ साहिल पठानिया पर गोली चला दी।

पुलिस पार्टी ने आरोपित को पीछा कर गांव निक्का शहूर के पास स्थित गाहलड़ी डिस्ट्रिब्यूटरी के पुल के पास घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से चली गोलियों के दौरान आरोपित जख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि वीरवार को पुलिस की ओर से रुटीन चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस ने नाके पर रुकने के लिए कहा

इस दौरान थाना कलानौर के एसएचओ साहिल पठानिया ने पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाइंट कलानौर पर नाका लगा रखा था। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने एसएचओ पर गोली चला दी। फायर मिस हो गया और आरोपित मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। पुलिस ने वारदात के बाद सभी तरफ नाकाबंदी कर दी।

गांव निक्के शहूर के पास डिस्ट्रिब्यूटी पर पुल के पास बदमाश ने फिर से 38 बोर के रिवाल्वर के साथ दूसरा फायर किया, जो पुलिस की गाड़ी में जा लगा। इस दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपित की टांग में जा लगी।

बदमाश की जसपाल के रूप में हुई पहचान

एसएसपी ने बताया कि आरोपित की पहचान जसपाल जस्सी निवासी बटाला के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपित का मोटरसाइकिलऔर पिस्टल कब्जे में ले लिया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि टी प्वाइंट कलानौर पर नाके पर तैनात एसएचओ साहिल पठानिया और पुलिस की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपित के खिलाफ थाना कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटनास्थल पर एसएसपी के अलावा एसपी योगराज सिंह, एसपी राजिंदर शर्मा, डीएसपी गुरविंदर सिंह चंदी, एसएचओ साहिल पठानिया और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।