खुशी! तीन सालों से पाकिस्तानी जेल में बंद 80 भारतीय मछुआरे हुए रिहा, अटारी-वाघा बॉर्डर से पहुंचे भारत
शुक्रवार का दिन 80 भारतीय मछुआरों के लिए काफी खुशी का दिन है। दरअसल पिछले तीन सालों से पाकिस्तानी जेल में बंद 80 भारतीय मछुआरों को को रिहा कर दिया गया। सभी मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को ये सभी मछुआरे अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। गुजरात तट से पाकिस्तानी तटरक्षकों ने जबरन पकड़ लिया था।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। 80 Fishermen Released From Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने 80 भारतीय मछुआरे शुक्रवार को रिहा कर दिए गए। इन भारतीय मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन में बिठा कर भारत भेजा गया। शुक्रवार को वह लाहौर पहुंचे, जिसके बाद उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।
भारतीय मछुआरों के लिए लाहौर से यात्रा की व्यवस्था करने वाले ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने कहा कि वे खुश हैं। शुक्रवार को ये सभी मछुआरे अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।
सभी मछुआरे पहुंचे भारत
शुक्रवार देर रात ये मछुआरे अटारी-वाघा बार्डर के रास्ते वतन लौटे। इनको गुजरात के समुद्र से मछली पकड़ने के दौरान पाक समुद्र तटरक्षकों ने गिरफ्तार किया था। तीन साल की जेल काटने के बाद स्वदेश लौटे मछुआरों में शामिल अलताफ ने बताया कि कराची की मलीर जेल में बंद थे।
#WATCH | Amritsar, Punjab: 80 Indian fishermen, who were released by Pakistan, entered India via the Attari-Wagah border today pic.twitter.com/gHDqnN2dIR
— ANI (@ANI) November 10, 2023
गुजरात के समुद्री तट से पाक तटरक्षकों ने जबरन पकड़ा
गुजरात समुद्री तट पर मछलियां पकड़ने आए थे। पाक तटरक्षकों ने जबरन पकड़ लिया और वहां ले गए। अब उन्हें रिहा कर दिया गया है और उन्हें अपने देश लौटने की खुशी है। सभी मछुआरों को रेड क्रॉस में ठहराया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।