अमृतसर में 10 KG हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार, पाकिस्तानी तस्कर शाह के संपर्क में थे; यहां खपाने की थी साजिश
अमृतसर पुलिस ने हेरोइन तस्करी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने छह किलो हेरोइन चार मोबाइल और दो बाइक बरामद की हैं। मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ जोबन पाकिस्तानी तस्कर राणा के संपर्क में था और हेरोइन की खेप ठिकाने लगा रहा था। अन्य आरोपियों में धर्म सिंह हैपी और कुलबीर सिंह शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। दो विभिन्न मामलों में एक नाबालिग भी है। पुलिस कमिशनरेट अमृतसर पुलिस द्वारा छह किलो हेरोइन, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद किए गए हैं।
मुख्यारोपित घरिंडा थाने के अधीन पड़ते धनोआं गांव का रहने वाला सरबजीत सिंह उर्फ जोबन है। आरोपित के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपित राणा नाम के पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में रहकर हथियार और हेरोइन की खेप ठिकाने लगा रहा था।
पता चला है कि आरोपित ने पिछले छह महीने में हथियार और हेरोइन की कई खेप ठिकाने लगा चुक है। गिरोह के अन्य सदस्य की पहचान अजनाला निवासी धर्म सिंह हैपी, कुलबीर सिंह उर्फ गुरदीप उर्फ थोमस के रूप में बताई है। अन्य मामले में सीआई की टीम ने चार किलो हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपित इन्हीं मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। सीआई की टीम ने आरोपितों की पहचान सीमावर्ती गांव काहनगढ निवासी रंजीत सिंह, करण सिंह, मनप्रीत सिह, जंडियाला निवासी अजयपाल सिंह और पाकिस्तानी नागरिक शाह के रूप में बताई है।
जांच में पता चला है कि चारों आरोपित पाक तस्कर शाह के संपर्क में थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि चारों आरोपित हेरोइन की खेप ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। इसी आधार पर पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर चारों को धर लिया। जांच में पता चला है कि चारों आरोपित पाकिस्तानी तस्कर शाह के इशारे पर भारत में हेरोइन की बड़ी खेप ठिकाने लगा रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।