विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में सैन्य ठिकानों की जासूसी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, मोबाइल के जरिए ISI तक पहुंचा रहे थे जानकारी

Published: Sun, 04 May 2025 11:07 AM (IST)

पंजाब (Punjab News) के अमृतसर में भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में देहात पुलिस अमृतसर के स्पेशल ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. सैन्य ठिकानों की जासूसी करने वाले दो गिरफ्तार
  2. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी तक पहुंचा रहे थे जानकारी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Punjab News: भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित अपने मोबाइल के माध्यम से बीएसएफ, आर्मी और पुलिस थानों की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे।

पुलिस ने जब्त किए दोनों आरोपियों के मोबाइल

पुलिस (Punjab Police) ने दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। मोबाइल से भेजे गए संदेश डिलिट पाए गए हैं। पुलिस आरोपितों का मोबाइल डाटा खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: MBBS के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा, अस्पताल पहुंचने पर हो गई मौत, पढ़ाई को लेकर था तनाव में

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित पिछले छह महीने से पाकिस्तान को भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी भेज रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की पहचान भरोवाल गांव निवासी सूरज मसीह और फलकार मसीह के रूप में बताई है।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि फिलहाल पुलिस पता करने में लगी है कि इस काम के बदले में दोनों आरोपितों को विगत में कितने पैसे मिले और यह पैसों का भुगातन उन्हें किसके मार्फत किया गया था।

यह भी पढ़ें- बिहारियों को शादी व गर्मी छुट्टी में घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, इन स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें डेट-टाइमिंग