विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहारियों को शादी व गर्मी छुट्टी में घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, इन स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें डेट-टाइमिंग

Published: Sat, 03 May 2025 11:04 PM (IST)

समर स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04608 अमृतसर से दरभंगा के लिए नौ मई से 11 जुलाई के बीच 10 ट्रिप प्रत्येक ...और पढ़ें

दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो
दरभंगा-अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। रेलवे की ओर से फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट और अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि समर स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04602 फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए सात मई से 12 जुलाई के बीच 20 ट्रिप प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संख्या 04602 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 18:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में, समर स्पेशल गाड़ी संख्या 04601 पटना से फिरोजपुर कैंट के लिए आठ मई से 13 जुलाई के बीच 20 ट्रिप प्रत्येक वीरवार और रविवार को चलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी पटना से रात 20:50 से चलकर अगले दिन रात 23:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

मार्ग में यह समर स्पेशल रेलगाड़ी मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

11 मई से 13 जुलाई के बीच चलेगी ट्रेन

वहीं समर स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04608 अमृतसर से दरभंगा के लिए नौ मई से 11 जुलाई के बीच 10 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह समर स्पेशल रेलगाड़ी 04608 अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान कर एक दिन बाद सुबह 02:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी दिशा में, समर स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04607 दरभंगा से अमृतसर के लिए 11 मई से 13 जुलाई के बीच 10 ट्रिप प्रत्येक रविवार को चलेगी।

यहां-यहां रुकेगी ट्रेन

यह समर स्पेशल रेलगाड़ी 04607 दरभंगा से सुबह चार बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। मार्ग में यह समर स्पेशल रेलगाड़ियां ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।