यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: MBBS के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा, अस्पताल पहुंचने पर हो गई मौत, पढ़ाई को लेकर था तनाव में
पढ़ाई के तनाव में एमबीबीएस छात्र ने खुदकुशी कर ली। अस्पताल पहुंचाते ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने उसे ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर। बिहार के किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान सहजवीर सिंह पुत्र पलविंदर सिंह निवासी गांव रनिया जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। छात्र कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। हॉस्टल के कमरे में ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और सहजवीर सिंह को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। छात्रों ने सहजवीर को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छात्रों का कहना है कि सहजवीर पढ़ाई को लेकर तनाव में था। सहजवीर का शव लाने के लिए स्वजन किशनगंज से शनिवार को रवाना हो चुके हैं जो रविवार को गुरदासपुर पहुंच जाएंगे।
