Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृषि भूमि पर टैक्स बर्दाश्त नहीं: ब्रह्मपुरा

    By Edited By:
    Updated: Tue, 30 Apr 2013 12:45 AM (IST)

    अंशकालिक प्रतिनिधि, तरनातरन :

    केंद्र सरकार द्वारा कृषि वाली जमीन पर संपत्ति टैक्स लगाने से देश भर में अराजकता का माहौल बन जाएगा। अकाली दल किसानों को इस टैक्स से बचाने के लिए प्रयास करेगा। यह कहना है पूर्व मंत्री जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का। ब्रह्मपुरा सोमवार को अकाली वर्करों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो मई को पंजाब भर में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले धरनों की तैयारियों का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि जमीनों पर टैक्स किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व सामाजिक सर्वसम्मति कायम करके केंद्र के इस फैसले का अकाली दल द्वारा विरोध करने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर जिला अकाली जत्थेदार अलविंदरपाल सिंह पखोके ने कहा कि तरनतारन जिले के हर गांव से अकाली दल के हजारों वर्कर 2 मई को केंद्र के खिलाफ धरने में शिरकत करेंगे।

    इस मौके पर मार्कफेड के पूर्व वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह ब्रह्मपुर, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमरीक सिंह पखोके, ब्लाक संमत्ति के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह पंडोरी, तारा चंद पुंज, ज्ञान सिंह शाहबाजपुर, बखशीश सिंह डयाल, दलबीर सिंह जहांगीर, कुलवंत सिंह, कंबोअ, गुरमीत सिंह गोरखा, हरवंत सिंह बागड़िया, सरपंच पलविंदर सिंह पिंका, गुरसेवक सिंह शेख, डा. कुलदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व पार्षद राम सिंह, निर्मल सिंह तेजा सिंह वाला, बलदेव सिंह कैरोंवाल, जसबीर सिंह रंधावा, परमजीत सिंह ढोटियां, गुरनाम सिंह जौहल, गुरमेज सिंह पखोके, गुरचरन सिंह तेजा सिंह वाला, निर्मल सिंह जर्मसतपुर, हरपाल सिंह कोट, गुलजार सिंह जहांगीर मेंबर जिला परिषद, मनजीत कौर अलावलपुर, गुरनिशान सिंह डालेके, कुलविंदर सिंह गोरखा, गुरविंदर सिंह ऐमा मलिया, राणा मंमणके आदि मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner