गाजा-ईरान पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सोनिया पर साधा निशाना, पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात
सोनिया गांधी द्वारा एक अखबार में ''भारत की आवाज सुनने के लिए अब भी बहुत देर नहीं हुई है'' शीर्षक से एक लेख लिखे जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। भाजपा ने गाजा और ईरान में चल रहे संघर्षों पर भारत की कथित चुप्पी की आलोचना करने के लिए शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा।

गाजा-ईरान पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ने सोनिया पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
आइएएनएस, नई दिल्ली। भाजपा ने गाजा और ईरान में चल रहे संघर्षों पर भारत की कथित चुप्पी की आलोचना करने के लिए शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
सोनिया गांधी ने एक अखबार में लिखा लेख
सोनिया गांधी द्वारा एक अखबार में ''भारत की आवाज सुनने के लिए अब भी बहुत देर नहीं हुई है'' शीर्षक से एक लेख लिखे जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। इस लेख में उन्होंने गाजा में बढ़ते संकट और ईरान से जुड़े हालिया तनावों पर मोदी सरकार की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की।
भारत की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट - भाजपा
इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा, मुझे लगता है कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है। या तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है या फिर वह जानबूझकर एक विशेष समूह को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। भारत की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है-हम शांति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक कूटनीति में हमेशा रचनात्मक भूमिका निभाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।