Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatauli by Election : मदन भैया ने किया नामांकन, बोले-कोई बाहुबली कहेगा तो हम भटकेंगे नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Taruna Tayal
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 12:49 PM (IST)

    UP Assembly By Election 2022 रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने बुधवार को एडीएम प्रशासन कोर्ट में खतौली विधान सभा सीट से उपचुनाव के नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि शुगर मिलें चल गई हैं लेकिन भाव अभी तक घोषित नहीं हुआ है।

    Hero Image
    रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया ने खतौली सीट से किया नामांकन।

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने बुधवार को एडीएम प्रशासन कोर्ट में खतौली विधान सभा सीट से उपचुनाव के नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि शुगर मिलें चल गई हैं, लेकिन भाव अभी तक घोषित नहीं हुआ है। बकाया भुगतान भी किसानों को नहीं मिला है। महंगाई चरम पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय लोगों की समस्याओं से वाकिफ हूं

    उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का व्यापक जनाधार है। उनके समर्थन का चुनाव में फायदा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि स्थानीय और बाहरी कोई मुद्दा नहीं है। कुछ लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं। मैं भले ही गाजियाबाद से हूं, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं से वाकिफ हूं। विधायक बनने पर उनका समाधान करूंगा। कहा कि वर्तमान दौर में अल्पसंख्यक और दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा क्या बाहुबली शब्द पर रिसर्च की जरूरत है।

    कोई बाहुबली कहेगा तो हम भटकेंगे नहीं

    उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करते हैं।हमारी पार्टी से अभिषेक चौधरी भाजपा में चले गए हैं। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। लोकतंत्र में सब आजाद हैं, लेकिन 11 लोगों की कमेटी ने निर्णय हमारे पक्ष में दिया है। कमेटी ने कहा था कि अभिषेक को मना लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नामांकन के बाद जिला पंचायत सभागार के बाहर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। कलेक्ट्रेट में उनके समर्थन में नारेबाजी भी हुई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान और संजय राठी साथ रहे।