Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब जेठमलानी ने दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल को थमाया था तीन करोड़ का बिल, कही थी ये बातें

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:34 AM (IST)

    देश के दिग्‍गज वकीलों में एक अरसे तक शुमार रहने वाले जेठमलानी ने एक समय दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केस लड़ा था। इसका बिल तीन करोड़ का दिया था।

    जब जेठमलानी ने दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल को थमाया था तीन करोड़ का बिल, कही थी ये बातें

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। Ram Jethmalani passes away: देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी का दिल्‍ली में उनके उनके आवास पर 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने बताया कि उन्होंने अंतिम सांस आज सुबह 7:45 बजे ली। देश के दिग्‍गज वकीलों में एक अरसे तक शुमार रहने वाले जेठमलानी कई केस लड़े जो मीडिया की सुर्खियों में रहे। उनके केस के चर्चा देश विदेश में होती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली के सीएम का लड़ा था केस 
    जेठमलानी ने एक समय दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केस लड़ा था। इस केस के समय उन्‍होंने केजरीवाल को तीन करोड़ का बिल थमा दिया था। इसके बाद यह केस काफी चर्चा में रहा। जेठमलानी ने 95 साल की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कह चुके हैं। वह अपने दौर के सबसे चर्चित और महंगे वकीलों में शुमार हुआ करते थे। वह दिग्‍गज वकील होने के साथ-साथ केंद्रीय कानून मंत्री भी रह चुके थे। वह करीब दो हफ्ते से बीमार चल रहे थे।। उन्‍होंने अपनी उम्र और सेहत को देखते हुए साल 2017 में सन्‍यास ले लिया था। छह दिनों के बाद उनका 96वां जन्‍मदिन था। 

    क्‍या था अरविंद केजरीवाल का मामला
    पूर्व वित्‍त मंत्री और भाजपा के नेता अरुण जेटली ने एक समय दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज करा दिया था। इसके केस में अरविंद केजरीवाल की तरफ से पैरवी करने पहुंचे राम जेठमलानी ने उस वक्‍त केस का बिल जब दिया तो वह मीडिया में सुर्खियों में आ गया। उन्‍होंने तीन करोड़ से ज्‍यादा का बिल थमा दिया था। इसके बाद कुछ विवाद भी हुआ मगर उन्‍होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल उनकी फीस भरने में असमर्थ हैं तो वह उन्‍हें गरीब मान कर बिना फीस उनका केस लड़ेंगे।

    जेटली ने किया था केस
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल समेत छह 'आप' नेताओं पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोका था। जेटली ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल व अन्य नेताओं ने उन पर डीडीसीए अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय अनियमितता का झूठा आरोप लगाया है। इसी मामले में ही राम जेठमलानी अरविंद केजरीवाल की ओर से कोर्ट पहुंचे थे। जेटली 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष थे। जेटली ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दिसंबर 2015 में पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का आपराधिक व हाई कोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर किया था।

    Delhi Government Schools: सरकारी स्‍कूल देश में बनेंगे नजीर, सोलर उर्जा से करेंगे कमाई

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

    comedy show banner
    comedy show banner