Move to Jagran APP

Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज का लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 01:51 PM (IST)
Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरिकिशन सैनी ने इस संबंध में मुरलीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह गहलोत के नाम से एक फेसबुक पेज चलाता है। उसने कुछ फोटो शेयर किए थे। इस पर इस पर दो लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

loksabha election banner

दरअसल अशोक गहलोत दो दिन पहले 21 दिसंबर को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल गए थे। वहां सीएम गहलोत ने शांति मार्च की तैयारियों का जायजा लिया था।  उसी से जुड़े फोटो को फेसबुक पर शेयर किया था। इस पोस्ट पर लीलाराम शर्मा नाम के व्यक्ति ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि अशोक गहलोत आपको क्या पंसद है मौत, कुर्सी, जेल या जीवन, दो दिन का समय है। इसी तरह भीम सिंह नाम के व्यक्ति ने भी सीएम की इस पोस्ट पर आपत्तिजनक धमकी भरा कमेंट्स किए है। थानाधिकारी रामवतार ताखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके साइबर सेल की मदद से जांच के शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

OLA ड्राइवर की झपकियों से डर यात्री को सूझा ये एकमात्र उपाय

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में नामचीन हस्तियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व में भी कई बार शिकायते दर्ज हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में फिल्म एक्ट्रेस पायल रोहतगी को बूंदी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. उसके अगले दिन पायल को जमानत पर रिहा हुई थी। 

जेल में नहीं थम रहा बंदियों के पास फोन व सिम कार्ड पहुुंचने का सिलसिला

17 जनवरी से दौड़ेगी पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस, जानें क्या होंगी खूबियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.