Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut News: मेरठ में बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी-पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सीने पर खाईं थी 36 गोलियां

    By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 10:50 AM (IST)

    Nasimuddin Siddiqui In Meerut मेरठ में कांग्रेस के पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटने का किया आहवान। बोले कि कांग्रेस जोड़ने का काम करती हैं भाजपा तोड़ने का।

    Hero Image
    Nasimuddin Siddiqui कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मेरठ में भाजपा पर निशाना साधा।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। Nasimuddin Siddiqui नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए मेरठ पहुंचे कांग्रेस के पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस जोड़ने का काम करती हैं, भाजपा तोड़ने का। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश को जोड़ने के लिए अपने शरीर पर 36 गोलियां खाईं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर

    वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को बचाने के लिए अपने शरीर के हजारों टुकड़े करा लिए थे। जिमखाना स्थित अपार चेंबर में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वो पार्टी जिसने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया। वह सवाल उठाती है। राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3600 किमी की यात्रा पर हैं, भाजपाई 7200 किमी की यात्रा करें। आज धर्म, जाति, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति हो रही है। पहले भी जाति बिरादरियां थीं।

    कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए छोड़े गुटबाजी

    पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष ने कांग्रेस जिला व महानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अपील की निकाय चुनावों में आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाएं। ऐलान किया कि अब या तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गुटबाजी रहेगी या नसीमुद्दीन सिद्दीकी रहेगा। पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग बात की। हर महीने कार्य डायरी में नोट होगा। निकाय चुनाव में महापौर समेत सभी पदों के दावेदारों की जानकारी ली।

    स्वजन से मिलकर सांत्वना दी

    इससे पहले कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में इंचौली थाना अंतर्गत जलालपुर ग्राम पहुंचा। यहां अनुसूचित जाति के बिजेंद्र के स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। बता दें कि बिजेंद्र की हत्या कुछ दिन पहले हो गई थी। बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने की। प्रभारी नसीम खान हरिकिशन अम्बेडकर,डा. यूसुफ कुरैशी, मनजीत सिंह कोछड़,महेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    निष्पक्ष चुनाव हुआ तो कांग्रेस सबको चौंकाएगी

    निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद बहुत कम है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हुए तो कांग्रेस चौंकाने वाले परिणाम देगी। रामपुर, मैनपुरी उपचुनाव को लेकर कहा कि ये नेतृत्व तय करेगा। बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शेर पढ़कर अपने दर्द को बयां किया।

    comedy show banner
    comedy show banner