Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat: अहमद पटेल की विरासत के लिए भाई-बहन में जंग, भरुच में लगे 'मैं भी लडूंगा' के होर्डिंग

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 07:40 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही गुजरात की भरुच लोकसभा सीट पर दावेदारों के बीच रस्साकसी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल की राजनीतिक विरासत पर अब पुत्र फैजल ने भी दावा जताया है। उधर मुमताज लगभग एक साल से इस क्षेत्र में पिता के बनाए सामाजिक संगठनों व ट्रस्ट के जरिये सक्रिय हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सदस्य भी हैं।

    Hero Image
    फैजल अहमद (बाएं) और मुमताज अहमद (दाएं) (फाइल फोटो)

    अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही गुजरात की भरुच लोकसभा सीट पर दावेदारों के बीच रस्साकसी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल की राजनीतिक विरासत पर अब पुत्र फैजल ने भी दावा जताया है। भरुच में लगे होर्डिंग पर मैं तो लडूंगा का नारा लिखा है। इस पर फैजल का फोटो भी लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का कोरोना महामारी के दौरान निधन हो गया था। गत विधानसभा चुनाव में उनके परिवार से किसी ने भी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पुत्री मुमताज और पुत्र फैजल भरुच सीट पर दावा करने लगे हैं। फैजल के फोटो के साथ भरुच में होर्डिंग लगाये गये हैं। इसमें लिखा है- मैं तो लडूंगा।

    क्या चुनाव लड़ेंगे फैजल?

    फैजल ने बीते साल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात कर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तब से यह माना जा रहा था कि वह अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। अब होर्डिंग से स्पष्ट हो गया है कि उनका लोकसभा चुनाव लड़ने का मन है। उधर, मुमताज लगभग एक साल से इस क्षेत्र में पिता के बनाए सामाजिक संगठनों व ट्रस्ट के जरिये सक्रिय हैं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सदस्य भी हैं।

    यह भी पढ़ें: लंबाई है 108 फीट, 21 दिन तक रामनगरी को सुगंधित करेगी गुजरात से आई अगरबत्ती; निर्माण में खर्च हुए इतने रुपये

    उम्मीदवार के लिए मांगे गए तीन-तीन नाम

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया की मानें तो भरुच सीट पर मुमताज दमदार प्रत्याशी हो सकती हैं और अहमद पटेल की विरासत को संभालने के लिए वह मुमताज को उपयुक्त संभावित प्रत्याशी मानते हैं। कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनीष दोशी बताते हैं,

    कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल एवं पार्टी प्रभारी मुकुल वासनिक ने गत दिनों हर जिले के 50-50 पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लोकसभा उम्मीदवार के लिए तीन-तीन नाम गोपनीय रूप से मांगे थे। पार्टी की ओर से एक तय प्रक्रिया के अनुसार ही प्रत्याशी तय होंगे, इसलिए पार्टी के किसी भी नेता को इस तरह होर्डिंग लगाकर दावा करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 20 मिनट के लिए रोक दी थी राजधानी एक्सप्रेस, छह साल बाद कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को कोर्ट ने दी राहत

    गौरतलब है कि अहमद पटेल पहली बार भरुच सीट से लोकसभा का चुनाव जीतकर सबसे कम उम्र के सांसद बने थे। दूसरी ओर भाजपा के वर्तमान सांसद मनसुख वसावा व आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैतर वसावा के बीच भी इस सीट के लिए रस्साकसी है। आदिवासी वोट बैंक पर कब्जा करने के लिए दोनों पूरी ताकत लगा रहे हैं।